एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: जेडीएस को कर्नाटक में मतदान से पहले लगा बड़ा झटका, इस विधायक ने थामा BJP का दामन, बताया ये कारण

AT Ramaswamy Joins BJP: कर्नाटक चुनाव को लेकर नेताओं ने पाला बदलना शुरू कर दिया है. इसी बीच जेडीएस विधायक ए टी रामास्वामी ने बीजेपी में शामिल होते हुए कहा कि वो ऐसा बिना किसी लालच के कर रहे हैं.

AT Ramaswamy Joins BJP: कर्नाटक चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर शोर से तैयारी कर रही है. इसी बीच नेताओं ने पाला बदलना शुरू कर दिया है. जेडीएस के विधायक ए टी रामास्वामी (AT Ramaswamy)  शनिवार (1 अप्रैल) को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और दुष्यंत गौतम की मौजदूगी में बीजेपी में शामिल हुए.  

अनुराग ठाकुर ने  ए टी रामास्वामी का बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा कि  उन्होंने किसानों के हित के लिए काम किया. वहीं रामास्वामी ने कहा कि बीजेपी में शामिल होकर वो गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. मुझे मनी पावर और गलत काम करने वालों ने निशाना बनाया.

ए टी रामास्वामी ने क्या कहा?
ए टी रामास्वामी ने आगे कहा कि वो बीजेपी में बिना किसी सौदेबाजी के शामिल हुए हैं. जो काम दिया जाएगा वो मैं करूंगा. उन्होंने बताया कि वो  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से जल्द ही मुलाकात करेंगे. बता दें कि रामास्वामी चार बार से विधायक हैं और वो वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं. 

लगातार सिलसिला जारी
कुडलिगी से बीजेपी के विधायक एन वाई गोपालकृष्ण (NY Gopalakrishna) ने शुक्रवार (31 मार्च) को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. गोपालकृष्ण ने विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था. 

छह बार के विधायक गोपालकृष्ण पहले कांग्रेस में थे. वह चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से चार बार (1997, 1999, 2004 और 2008) चुनाव जीत चुके हैं.  बीजेपी में शामिल होने और कुडलिगी से चुनाव जीतने से पहले वह बल्लारी विधानसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. 

साल 2018 में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर वह चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे. पार्टी ने उन्हें मोलाकलमुरु के बजाय विजयनगर जिले के कुडलिगी से टिकट दिया, क्योंकि वरिष्ठ नेता श्रीरामुलु को मोलाकलमुरु से मैदान में उतारा गया था. श्रीरामुलु ने यहां से जीत दर्ज की थी. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होगा, जिसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections: 'कर्नाटक में बीजेपी अब विपक्ष की भूमिका निभाने को रहे तैयार', बोले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget