एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो करेंगे अमित शाह, जानें शेड्यूल

Karnataka Elections: अमित शाह कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियों का जायजा लेंगे. 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद शाह का यह पहला दौरा है.

Amit Shah Road Show: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (21 अप्रैल) अपने दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जाएंगे. यहां पहुंचने के बाद वह बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में रोड शो करेंगे. साथ ही शाह 10 मई को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियों का भी जायजा लेंगे. 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अमित शाह का कर्नाटक का यह पहला दौरा है.

अपने कार्यक्रमों के कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर में बेंगलुरू ग्रामीण जिले में देवनहल्ली के तालुक मुख्यालय में एक रोड शो करेंगे. देवनहल्ली 18वीं सदी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान की जन्मस्थली है. बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि अमित शाह यहां शाम को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे. नई दिल्ली लौटने से पहले शनिवार को अमित शाह का कार्यक्रम एक निजी समाचार चैनल के आयोजित प्रोग्राम में भाग लेने का है.

पिला मुनिशमप्पा के लिए करेंगे प्रचार
देवनहल्ली में अमित शाह बीजेपी के पिला मुनिशमप्पा के लिए प्रचार करेंगे. बीजेपी के उम्मीदवार मुनिशमप्पा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सात बार के सांसद कांग्रेस उम्मीदवार के एच मुनियप्पा और जेडीएस के मौजूदा विधायक एलएन नारायणस्वामी के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़े हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले मुनियप्पा पहली बार विधानसभा चुनाव में उतर रहे हैं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस के नारायणस्वामी (86,966 वोट) और वेंकटस्वामी (69,956) के बीच था. बीजेपी उम्मीदवार के नागेश 9,820 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे.

बता दें कि कर्नाटक में एक चरण में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को नतीजे जारी किये जायेंगे. कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं. जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: केएस ईश्वरप्पा ने कांग्रेस पर लगाए जाति बांटने के आरोप, बेटे को टिकट न मिलने पर BJP के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget