एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: केएस ईश्वरप्पा ने कांग्रेस पर लगाए जाति बांटने के आरोप, बेटे को टिकट न मिलने पर BJP के लिए कही ये बात

KS Eshwarappa: बीजेपी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीतेगी और पूर्ण बहुमत से कर्नाटक में फिर से सरकार बनाएगी.

KS Eshwarappa: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया अपने आखिरी दौर में है. पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि इस बार के चुनाव में बीजेपी जीतेगी और पूर्ण बहुमत से कर्नाटक में फिर से सरकार बनाएगी. इस दौरान लिंगायतों के एक सवाल पर ईश्वरप्पा भड़क गए और उन्होंने कांग्रेस पर जाति बांटने जैसे कई आरोप लगाए है. वहीं, बीजेपी ने मौजूदा विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा के परिवार से किसी सदस्य को टिकट नहीं दिया है. इसे लेकर भी उन्होंने बयान दिया है.

लिंगायत का कार्ड खेल रही कांग्रेस
लिंगायत समाज की नाराजगी के सवाल पर बीजेपी नेता ईश्वरप्पा ने कहा कि 'लिंगायत (लिंगायत समुदाय से उम्मीदवार) खड़ा है इसलिए लिंगायत हमें वोट दें हम ऐसा नहीं कहते हैं. जो लोग हिंदुत्ववादी हैं वह बीजेपी को वोट दें चाहे फिर वह लिंगायत, कुरबा, ब्राह्मण हो. लिंगायत का कार्ड खेलकर कांग्रेस जाति-जाति को अलग कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है'.

ईश्वरप्पा के बेटे को नहीं मिला टिकट
बीजेपी ने अपनी चौथी और अंतिम लिस्ट जारी कर शिमोगा और मानवी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने शिमोगा से ईश्वरप्पा के बेटे केई कांतेश को टिकट न देकर चन्नाबसप्पा को मैदान में उतारा है. ईश्वरप्पा के बीजेपी से नाराज होने की भी चर्चाएं भी हैं. इन सबके बीच ईश्वरप्पा का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से नाराज नहीं हूं. हमें उन्हें बीजेपी में वापस लाना है जो हमारी पार्टी से नाराज हैं और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं'.

अयानूर मंजूनाथ ने छोड़ी बीजेपी
चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की अपनी इच्छा से ईश्वरप्पा ने हाल में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया था और शिमोगा सीट से उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाने पर विचार करने का अनुरोध किया था. सूत्रों के मुताबिक, शिमोगा सीट से पांच बार विधायक निर्वाचित हुए ईश्वरप्पा ने बीजेपी से अपने बेटे केई कांतेश के लिए टिकट की मांग की थी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं विधानपरिषद सदस्य (एमएलसी) अयानूर मंजूनाथ पहले इस सीट से टिकट की दौड़ में थे, लेकिन, गुरुवार (20 अप्रैल) को वो बीजेपी छोड़कर जेडीएस में शामिल हो गए.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने जेपी नड्डा पर लगाया वोटर्स को धमकाने का आरोप, जयराम बोले- क्यों डरा रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget