एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 60 सीटों पर ये होंगे उम्मीदवार

Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. आप ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है.

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसके लिए कमर कस ली है. दक्षिण के इस राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के साथ ही आप के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो चला है.

आप ने शुक्रवार (32 मार्च) 224 सीटों वाली इस विधानसभा के लिए अपने 60 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है.

आप की नजर कर्नाटक पर

दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक पर काफी वक्त से आप नजरें बनाए हुए है. इस राज्य में दिल्ली के सीएम और आप चीफ कई रैलियां कर चुके हैं. पार्टी दूसरी लिस्ट से पहले ही 80 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 20 मार्च को जारी कर चुकी है.

पहली सूची जारी करने के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के कर्नाटक अध्यक्ष  पृथ्वी रेड्डी ने बताया था कि पहली सूची के उम्मीदवार समाज के अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं.

अब 60 नए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद कुल उम्मीदवारों संख्या 140 हो गई है. पार्टी ने राज्य के सभी 224 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है.

इस सूची के मुताबिक, अराभवी विधानसभा सीट से इजाज़हम्मद कोट्टागी, गोकक विधानसभा से जॉन्स कुमार मारुति करेपागोल को उम्मीदवार बनाया है. तो आनंद हम्पन्नवर को कित्तूर विधानसभा से मैदान में उतारा गया है. पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

आप भी है तैयार

जहां बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस इस राज्य में अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. उनके बीच आप भी पूरी तैयारी में नजर आ रही है.दो दिन पहले ही बुधवार (29 मार्च) को बेंगलुरु में आप ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया था. 

ये आप सांसद संजय सिंह, राज्य में आप के अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी  ने जारी किया. दिल्ली के सीएम और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां कई रैलियां कर चुके हैं.

 13 मई को होगा फैसला

चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए तारीख का एलान कर दिया है. इसके तहत इस राज्य में 10 मई को वोटिंग होगी. वहीं 13 मई को वोटों की गिनती होगी. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: दक्षिण भारत में BJP के सामने अपने इकलौते दुर्ग कर्नाटक को बचाने में क्या हैं चुनौतियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget