एक्सप्लोरर

Siddaramaiah: विधायक, डिप्टी सीएम और फिर बने थे सीएम, वकालत से राजनीति में एंट्री करने वाले सिद्धारमैया के बारे में जानें सब कुछ

Former CM Siddaramaiah Profile: सिद्धारमैया पहले ही बोल चुके हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव है. इसके बाद वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. यही वजह है कि उन्हें सीएम पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

Siddaramaiah Profile: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election 2023)  में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद रविवार (14 मई) को विधायक दल की बैठक होने जा रही है. कांग्रेस ने 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है और अब यह सवाल उठ रहा है कि इस बार राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?  

मुख्यमंत्री की इस रेस में डी शिवकुमार और सिद्धारमैया का नाम सामने आ रहा है. हालांकि सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री बनने के संभवनाएं सबसे ज्यादा हैं, क्योंकि सिद्धारमैया पहले ही बोल चुके हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव था. इसके बाद वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. यही वजह है कि सिद्धारमैया को सीएम पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि कार्यकर्ता से सीएम तक का सफर तय करने वाले सिद्धारमैया की प्रोफाइल क्या है... 

मैसूर यूनिवर्सिटी से हासिल की वकालत की डिग्री
मैसूर जिले के एक गांव में जन्मे सिद्धारमैया पेशे से वकील थे और उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन मैसूर यूनिवर्सिटी से पूरी की. सिद्धारमैया ने पहले बीएससी की डिग्री हासिल की और बाद में लॉ किया. हालांकि सिद्धारमैया के माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्‍टर बनें, लेकिन उन्‍होंने वकालत चुनी. वकालत छोड़ने के बाद सिद्धारमैया ने राजनीति में कदम रखा.

कैसा रहा राजनीतिक करियर?
अगर राजनीतिक करियर की बात करें तो सिद्धारमैया ने 1978 में राजनीति में कदम रखा था. इसके बाद सिद्धारमैया विभिन्न पदों पर रहे. कार्यकर्ता से लेकर विधायक और उपमुख्‍यमंत्री बनने के बाद साल 2013 में सिद्धारमैया को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया. कांग्रेस के सिद्धारमैया 2013 से 2018 तक राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं. सिद्धारमैया ने ​कर्नाटक के मैसूर क्षेत्र में वरुणा सीट से जीत हासिल कर ली है. 

19 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं सिद्धारमैया
अगर सिद्धारमैया की संपत्ति की बात की जाए तो विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के साथ दायर हलफनामे के अनुसार सिद्धारमैया के पास 19 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. सिद्धारमैया के पास 9.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है और 9.43 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इसके साथ ही उनके सिद्धारमैया के ऊपर 13 मामले लंबित हैं.

यह भी पढ़ें:-

Karnataka Results 2023: 'कर्नाटक' की जीत के बाद क्या मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमबैक करेगी कांग्रेस? जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget