एक्सप्लोरर

Karnataka Election Exit Poll: मुंबई कर्नाटक की 50 सीटों पर बीजेपी को बागियों ने दिया झटका, जानें कांग्रेस को कितनी सीटों का फायदा

Mumbai Karnataka Region: एग्जिट पोल में मुंबई कर्नाटक रीजन में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है.

Mumbai Karnataka Region: कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान बुधवार (10 मई) को सम्पन्न हो गए. सभी दलों ने महीनों तक अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाया, अब मतदान होने के बाद रिजल्ट की बारी है, जो 13 मई को घोषित किए जाएंगे. राज्य के चुनावी परिणाम लेकिन कर्नाटक के परिणामों से पहले एबीपी न्यूज़ सी वोटर ने एग्जिट पोल लेकर आया है. 

13 मई को आधिकारिक परिणाम आने से पहले एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है. मगर, मुंबई कर्नाटक रीजन में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. यहां कुल 50 सीटें आती हैं. एबीपी न्यूज़ सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 24 से 28 और कांग्रेस को 22 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, जेडीएस और अन्य को एक-एक सीट मिल सकती है.  

कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर

इसके अलावा मुंबई कर्नाटक रीजन में वोटिंग परसेंटेज में भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है, जिससे पासा किसी भी तरफ पलट सकता है. यहां कांग्रेस को 44 फीसदी, बीजेपी को 43 फीसदी और जेडीएस को 6 फीसदी वोट मिल रहा है. इसके अलावा अन्य के खाते में 7 फीसदी वोट जा सकता है. 

एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत

एग्जिट पोल में मुंबई कर्नाटक रीजन में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है. 224 सीटों में से बीजेपी को 83 से 95 सीटें, कांग्रेस को 100 से 112, जेडीएस को 21 से 39 और अन्य को 02 से 06 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. 

बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार- येदियुरप्पा 

वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा एग्जिट पोल को गलत बताते हुए कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया. शिवमोगा में उन्होंने कहा कि "हम बहुमत हासिल करने वाले हैं और कर्नाटक में सरकार बनाने वाले हैं." 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी एग्जिट पोल पर कहा कि हमारी जमीनी सूचना के मुताबिक हम 100 फीसदी बहुमत ला रहे हैं. असल नतीजे 13 मई को आएंगे और उसी दिन का इंतजार करें. एग्जिट पोल 100 फीसदी सही नहीं होते. 

ये भी पढ़ें: Karnataka Exit Poll Results 2023 Live: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार! त्रिशंकु विधानसभा के भी प्रबल आसार, जेडीएस किंगमेकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget