एक्सप्लोरर

Karnataka Election Exit Poll: लिंगायतों के गढ़ मुंबई कर्नाटक में पहली पसंद बनी बीजेपी, 27-29 सीटों पर जमा सकती है कब्जा

मुंबई कर्नाटक के इस प्रतिष्ठित जोन में इस बार कौनसी पार्टी अपना सिक्का जमाती नजर आ रही है इसके लिए एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने एग्जिट पोल किया है- जानें

नई दिल्लीः कर्नाटक चुनाव में मुंबई कर्नाटक का रीजन काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि यहां 224 में से 50 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. 2013 में कांग्रेस की सत्ता वापसी के पीछे मुंबई कर्नाटक को बड़ा कारण बताया जाता है. यहां 50 सीटों में से कांग्रेस 31 सीटें जीतने में कामयाब रही. इस बार यहां चुनाव जीतने के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है. मुंबई कर्नाटक के इस प्रतिष्ठित जोन में इस बार कौनसी पार्टी अपना सिक्का जमाती नजर आ रही है इसके लिए एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने एग्जिट पोल किया है- जानें

मुंबई कर्नाटक की 31 सीटों में कौन जीतेगा कितनी सीटें बीजेपी 27-29 सीटें कांग्रेस 21-23 सीटें जेडीएस 0-1 सीटें अन्य 0-1 सीटें

मुंबई कर्नाटक मुंबई कर्नाटक को वैसे तो लिंगायतों का गढ़ कहा जाता है. दरअसल 2013 के चुनाव में यहां त्रिकोणीय मुकाबला था. येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया था जिसके बाद उन्होंने अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा था. इस सीट पर येदियुरप्पा की पार्टी कर्नाटक जनता पक्ष, बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर थी. येदियुरप्पा लिंगायतों के बड़े नेता माने जाते हैं. ऐसे में लिंगायत वोट तीन हिस्सों में बंट गया था जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को हुआ.

चूंकि इस बार येदियुरप्पा बीजेपी में लौट आये हैं, ऐसे में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी उम्मीद कर रही है कि येदियुरप्पा के आने से लिंगायतों का वोट उन्हें मिलेगा. जबकि कांग्रेस का मानना है कि इस बार अलग धर्म के फैसले से लिंगायत उनके पक्ष में वोट करेंगे. बता दें कि इस इलाके में बेलगावी, हुबली-धारवाड़, बागलकोट, विजयपुरा और गदग ज़िले आते हैं. यहां सूखा, किसानों की आत्महत्या, महदायी नदी से गोवा का पानी नहीं छोड़ना, गन्नों के सही दाम नहीं मिलना जैसे कई मुद्दे भी हैं.

Karnataka Election Exit Poll: हैदराबाद कर्नाटक में बीजेपी को बढ़त, जीत सकती है 16-18 सीटें

कर्नाटक चुनाव Exit Poll: ग्रेटर बेंगलुरू में बीजेपी कर सकती है बंपर जीत हासिल, 19-21 सीटें जीतने की संभावना

कर्नाटक चुनाव Exit Poll: कोस्टल कर्नाटक में भी बीजेपी बनी नंबर वन, 21 में से 14-16 सीटें जीतने की उम्मीद कर्नाटक चुनाव Exit Poll: मध्य कर्नाटक में बीजेपी की भारी जीत की उम्मीद, 23-25 सीटें जीतने का अनुमान  Exit Poll LIVE: ABP-सी-वोटर के एग्जिट पोल में BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से थोड़ा दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget