एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में सरकार बीजेपी बनाएगी या कांग्रेस? इस सर्वे के नतीजे ने चौंकाया

Karnataka Elections: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव का मतदान होगा. यहां अभी बीजेपी की सरकार है, लेकिन अगली सरकार किसकी होगी, ये समझने के लिए देखिए इस सर्वे के आंकड़े...

Karnataka Election 2023: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं. यहां अगले महीने के दूसरे हफ्ते में (10 मई को) मतदान कराया जाएगा. उसके बाद 13 तारीख को चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा. इससे पहले कई चैनलों की ओर से ओपनियन पोल किए गए हैं. TV9 C-Voter के प्री पोल सर्वे में समझ सकते हैं कि यहां पर अगली सरकार किसकी बनेगी...

कर्नाटक चुनाव के मतदान से पहले TV9 C-Voter की ओर से किए गए सर्वे में हजारों लोगों से राय मांगी गई. जिसके आधार पर, यह निष्कर्ष निकला कि कौन-सी पार्टी यहां सरकार बना सकती है. सर्वे के मुताबिक, कर्नाटक के ओल्ड मैसूर में 55 सीटों में से बीजेपी को 4 से 8, जबकि कांग्रेस को 21 से 25 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, जेडीएस को यहां 24 से 28 सीटें मिल सकती हैं.

कांग्रेस यहां दे रही बीजेपी को कड़ी टक्कर
इस सर्वे के मुताबिक, मुंबई कर्नाटक की 50 सीटों में से 21 से 25 सीटें बीजेपी को और 25 से 29 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं. वहीं, जेडीएस को 1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है. इसी प्रकार, तटीय कर्नाटक की 21 सीटों में से बीजेपी 16 से 20 सीटें पा सकती है और कांग्रेस को यहां 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है. मध्य कर्नाटक की बात की जाए तो वहां पर 35 सीटें हैं. और, इस सर्वे के मुताबिक, इस क्षेत्र की 13 से 17 बीजेपी जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को 18 से 22 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा जेडीएस को केवल 1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है.

ग्रेटर बंगलुरु क्षेत्र में विपक्ष का पलड़ा भारी
कर्नाटक के ग्रेटर बंगलुरु क्षेत्र में 32 सीटें हैं. जिनमें से कांग्रेस को 18 से 22, बीजेपी को 7 से 11 और जेडीएस को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है. तटीय कर्नाटक में 21 सीटें हैं, जहां की अधिकतर सीटों पर बीजेपी को ​जीत मिलने के आसार हैं.  टीवी9 ने सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, यहां 21 में से बीजेपी को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है.

इस तरह कांग्रेस बना सकती है सरकार
इस सर्वे के अनुसार, पूरे विधानसभा चुनाव में कर्नाटक राज्य से इस बार बीजेपी 79 से 89 सीटें ला सकती है. हालांकि, कांग्रेस उससे ज्यादा सीटें लाने की स्थिति में है. उसे यहां पर 106 से 116 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, क्षेत्रीय दल जेडीएस को राज्य में 24 से 34 सीटें मिलने का अनुमान है. बहुमत के लिए किसी भी दल को 224 में से 113 सीटें चाहिए होंगी.

अभी यहां बीजेपी की है सरकार
बता दें कि फिलहाल कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है. बीजेपी ये चुनाव हिंदुत्व के नाम पर लड़ रही है इसके अलावा उसकी ओर से बीएस येदियुरप्पा की फैमिली, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे स्टार प्रचारकों को उतारा गया है.

यह भी पढ़ें: Karnataka Election:चुनावी मोड में PM Modi, 3 से 7 मई तक कर्नाटक में पीएम करेंगे धुआंधार प्रचार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget