एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव से पहले अब बीजेपी के इस विधायक ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल

Karnataka Elections 2023 : बीजेपी के एन वाई गोपालकृष्ण ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. चुनाव से पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है.

Karnataka Elections 2023 : कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं वही 13 मई को नतीजे सामने आएंगे. लेकिन कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, एन वाई गोपालकृष्ण जो कि उत्तर कन्नड़ में कुदलिगी विधानसभा से विधायक थे, उन्होंने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं गोपालकृष्ण के चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है.

शुक्रवार को दिया इस्तीफा

गोपालकृष्ण ने विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और इस्तीफा सौंपा. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात की थी.

2018 में हुए थे बीजेपी में शामिल

गोपालकृष्ण 1997, 1999, 2004 और 2008 में कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं. 2018 में कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर भाजपा में शामिल हो गए थे. लेकिन 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है. मार्च की शुरुआत में भाजपा के दो एमएलसी पुत्तन्ना और बाबूराम चिंचनसुर भी कांग्रेस में शामिल होने के लिए बीजेपी से इस्तीफा दे चुके हैं. 

58,282 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे

चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग के लिए 58,282 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. हर पोलिंग स्टेशन पर लगभग 883 मतदाताओं का औसत होगा. वहीं 1320 मतदाताओं से जुड़े मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला अधिकारियों के पास होगा. रजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रहेगा. उन्होंने कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर से ही वोट कर सकेंगे. 240 मॅाडल मतदान केंद्र बनाने की बात कही है. वहीं 224 निर्वाचन क्षेत्रों वाले राज्य में अनुसूचित जाति के लिए 36 और अनुसूचित जनजाति के लिए 15 सीटें आरक्षित हैं. राज्य में 42,756 ट्रांसजेंडर वोटर्स है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव को 2024 का सेमीफाइनल भी बताया जा रहा है.

यह भी पढे़ं : Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 60 सीटों पर ये होंगे उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget