एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'वह गृहिणी हैं, उन्हें मुद्दों की समझ नहीं', बेल्लारी सिटी से BJP उम्मीदवार ने अपनी भाभी के लिए ऐसा क्यों कहा?

Karnataka Election 2023: बीजेपी उम्मीदवार जी सोमशेखर रेड्डी के बयान पर अरुणा लक्ष्मी ने कहा कि वह केआरपीपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं न कि जनार्दन रेड्डी की पत्नी के तौर पर.

Karnataka Election 2023: बेल्लारी सिटी से बीजेपी के उम्मीदवार जी सोमशेखर रेड्डी ने कहा कि उनकी भाभी और प्रतिद्वंद्वी केआरपीपी उम्मीदवार अरुणा लक्ष्मी एक गृहिणी हैं. ऐसे में उन्हें निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं की कोई समझ नहीं है, 

अरुणा लक्ष्मी खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी की पत्नी हैं. जनार्दन रेड्डी ने बीजेपी से अपना दो दशक पुराना नाता तोड़ने के बाद हाल ही में ‘‘कल्याण राज्य प्रगति पक्ष’’ (केआरपीपी) पार्टी का गठन किया और अपने भाई सोमशेखर रेड्डी के खिलाफ बेल्लारी सिटी से अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है. 

सोमशेखर रेड्डी ने क्या कहा? 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सोमशेखर रेड्डी ने कहा, ‘‘मैंने जनार्दन को जेल से बाहर आने में मदद की थी और उसी वजह से मैं 63 दिन जेल में रहा था, लेकिन अब वह मेरे खिलाफ अपनी पत्नी को खड़ा कर रहे हैं. भगवान देखेगा कि कौन धर्म का पालन करता है और कौन अधर्म के रास्ते पर चलता है. अरुणा लक्ष्मी एक गृहिणी हैं और जब से उनके नाम की घोषणा की गई है. वह प्रचार के लिए सड़कों पर नहीं उतरी हैं. वह यहां के लोगों की समस्याएं नहीं जानती हैं. ’’

कांग्रेस पर भी किया हमला 

सोमशेखर रेड्डी ने कहा कि वह बेल्लारी शहर में जमीनी स्तर के नेता हैं और कांग्रेस प्रत्याशी भारत रेड्डी को भी निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों की कोई समझ नहीं है. उन्होंने दावा किया कि, मैं नगर निगम पार्षद बनने के बाद से ही कड़ी मेहनत करता रहा हूं. 2008 में मैं विधायक बना और मैंने जमीनी स्तर पर काफी काम किया. मेरा काम सिर्फ राजनीति और लोगों की समस्याएं हल करना है. मेरा मकसद है कि मेरे शहर को विकास करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार भारत रेड्डी को शहर के मुद्दों की कोई जानकारी नहीं है. 

अरुणा लक्ष्मी ने दिया बयान

सोमशेखर रेड्डी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुणा लक्ष्मी ने कहा कि वह केआरपीपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं न कि जनार्दन रेड्डी की पत्नी के तौर पर. लक्ष्मी ने कहा कि मैं एक प्रत्याशी के तौर पर लड़ रही हूं न कि जनार्दन रेड्डी की पत्नी के तौर पर. जब से पार्टी बनी है, मैं जमीनी स्तर पर काम कर रही हूं. मैं प्रत्येक वॉर्ड में जा रही हूं और आम आदमी से बातचीत कर रही हूं. हम अपने विरोधियों की परवाह नहीं करते हैं और हमारा मकसद केवल विकास है. 

सोनिया गांधी किससे चुनाव जीती थीं?

बेल्लारी जनार्दन रेड्डी का राजनीतिक गढ़ है, लेकिन गृह जिले में प्रवेश करने पर अदालत की पाबंदी से बंधे होने के कारण वह जिले से बाहर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनकी पत्नी यहां से अपना भाग्य आजमा रही हैं. जनार्दन रेड्डी 1999 के लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आए थे, जब उन्होंने दिवंगत सुषमा स्वराज के लिए प्रचार किया था, जिन्होंने बेल्लारी से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि, सुषमा स्वराज यह चुनाव हार गई थीं. 

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि केआरपीपी एक नया संगठन है और इसके सदस्य वे लोग हैं जिन्हें बीजेपी और कांग्रेस ने त्याग दिया था. कांग्रेस ने इस सीट से भारत रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है. 

हुसैन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि बेल्लारी के लोग ऐसी पार्टी को वोट देना चाहेंगे जो सिर तक भ्रष्टाचार में डूबी रही हो. हर कोई जनार्दन रेड्डी और अवैध खनन घोटाले का इतिहास जानता है. साथ ही हमारे पास एक भरोसेमंद उम्मीदवार है जो जमीनी स्तर का नेता है और उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी मजबूत है.  निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों के बारे में सोमशेखर रेड्डी ने कहा कि वह शहर में चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति, इसके लिए बेहतर भंडारण क्षमता और जल निकासी की समस्या को ठीक करना चाहते हैं. 

वहीं, अरुणा लक्ष्मी ने कहा कि वह क्षेत्र में जल निकासी की समस्याओं और भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज (टाइटल डीड) के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं. कांग्रेस प्रत्याशी हुसैन ने कहा कि उनकी पार्टी बेल्लारी को स्वच्छ बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'गारंटी देकर लोगों को नीचा दिखा रहे', कर्नाटक में राहुल गांधी के चुनावी वादे पर बीजेपी नेता बोले- ऐसे ही वादे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget