एक्सप्लोरर

MB Patil Minister: कर्नाटक में सिद्धारमैया की कैबिनेट में शामिल हुए एमबी पाटिल, जानिए इनके बारे में

साल 2013 में सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में एमबी पाटिल को सिंचाई मंत्रालय आवंटित किया गया था. सिंचाई मंत्री के रूप में उनके काम ने पूरे कर्नाटक में रुकी हुई सिंचाई परियोजनाओं को नया जीवन दिया.

MB Patil Profile: कर्नाटक सरकार के मंत्रियों की पहली लिस्ट में जगह बनाने वाले 8 विधायकों में से एमबी पाटिल का नाम भी एक है. 20 मई को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में पाटिल ने शपथ ली. बेंगलुरु स्थित श्री कांतीरवा स्टेडियम में सिद्धारमैया सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ. इस दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पाटिल समेत 7 अन्य विधयकों को शपथ दिलाई. सबसे पहले सिद्धारमैया ने सीएम और उसके बाद डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली. आइये एमबी पाटिल की विधानसभा सीट, राजनीतिक करियर, समुदाय और संपत्ति बारे में विस्तार से जानते हैं.

एमबी पाटिल की प्रोफाइल
इनका पूरा नाम मल्लनगौड़ा बसनगौड़ा पाटिल है. इनके पिता का नाम बीएम पाटिल है. इनका जन्म 7 अक्टूबर, 1964 को कर्नाटक के विजयापुर जिले में हुआ था. इन्होंने विजयापुर से इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. पाटिल का संबंध प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से है. वह बाबलेश्वर निर्वाचन सीट से विधायक हैं. पाटिल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1991 में की थी.

उन्हें 2013 में सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में सिंचाई मंत्रालय आवंटित किया गया था. कर्नाटक के सिंचाई मंत्री के रूप में उनके काम ने पूरे राज्य में विभिन्न रुकी हुई सिंचाई परियोजनाओं को नया जीवन दिया. उन्हें एचडी कुमारस्वामी के मंत्रिमंडल में दिसंबर, 2018 में गृह मंत्रालय आवंटित किया गया था. उन्होंने कर्नाटक के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया. वह लोकसभा के पूर्व सदस्य हैं. 

एमबी पाटिल की संपत्ति
इस बार के चुनावी हलफनामे में एमबी पाटिल की कुल संपत्ति 141.3 करोड़ रुपये दिखाई गई. जिसमें चल संपत्ति 22.7 करोड़ और अचल संपत्ति 118.6 करोड़ रुपये है. उन पर 47.3 करोड़ रुपये की देनदारियां बकाया हैं. उनकी कुल आय 2.8 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें- KH Muniyappa Minister: कौन हैं केएच मुनियप्पा जिन्हें कांग्रेस की पहली लिस्ट में मिली जगह, सिद्धारमैया सरकार में बने मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget