एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए दो नेता, डीके शिवकुमार और प्रियांक खरगे ने दिलाई सदस्यता

Karnataka Elections: चित्तपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ पाटिल हेब्बल और अरविंद चौहान ने बेंगलुरु में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर डीके शिवकुमार और प्रियांक खरगे मौजूद रहे.

Karnataka Elections: विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में बीजेपी को कई झटके लग चुके हैं. इसी क्रम में पार्टी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है. शनिवार (22 अप्रैल) को बीजेपी के दो बड़े नेताओं पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. चित्तपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ पाटिल हेब्बल और अरविंद चौहान ने बेंगलुरु में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और प्रियांक खरगे मौजूद रहे. इससे पहले 17 अप्रैल को जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए थे. बीजेपी की तरफ से टिकट नहीं दिए जाने के बाद शेट्टार ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था.

कर्नाटक कांग्रेस का ट्वीट

कर्नाटक कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं. कर्नाटक कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा 'केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार व पूर्व मंत्री प्रियांक खरगे की मौजूदगी में बीजेपी नेता, चित्तपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ पाटिल हेब्बल और अरविंद चौहान अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए.

डीके शिवकुमार ने कही ये बात

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा '3 बार के पूर्व विधायक विश्वनाथ पाटिल भी हमारे साथ शामिल हो रहे हैं. चित्तपुर एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है. अरविंद चौहान भी हमारे साथ आ रहे हैं'. उन्होंने कहा 'बीजेपी की कानूनी टीम और सीएम कार्यालय कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन को अयोग्य घोषित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. मैं ईसीआई से सीएम के कॉल रजिस्टर को इकट्ठा करने का अनुरोध करता हूं. सावदत्ती में भी ऐसा ही हुआ था. सीएम ने खुद अधिकारियों को फोन किया था'.

'मुझे 40% कमीशन नहीं मिला'

डीके शिवकुमार ने कहा 'मुझे कभी 40% कमीशन नहीं मिला. शोभा करंदलाजे, मदल विरुपक्षप्पा, यतनाल, गलीहट्टी शेखर, केएस ईश्वरप्पा और कई अन्य ने 40% कमीशन को लेकर मेरे खिलाफ आरोप लगाए. शोभा करंदलाजे और कई अन्य बीएस येदियुरप्पा को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. पूरे राज्य का चुनाव '40% भ्रष्टाचार' से ऊपर हैं और अन्य मुद्दे भी शामिल हैं'.

ईसी ने स्वीकारा शिवकुमार का नामांकन

कई मामलों में केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना कर रहे डीके शिवकुमार का कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है. इस बीच, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को बी-फॉर्म जारी करने के दौरान कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी की राज्य चुनाव प्रबंधन समिति की संयोजक करंदलाजे ने आरोप लगाया है कि शिवकुमार ने रिकॉर्ड में बताया है कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए टिकट चाहने वालों से पैसे एकत्र किए हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी ने कुछ मौजूदा विधायकों के क्यों काटे टिकट? अमित शाह ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget