एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी ने कुछ मौजूदा विधायकों के क्यों काटे टिकट? अमित शाह ने दिया जवाब

Karnataka Elections: कुछ विधायकों को चुनाव के लिए बीजेपी की उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं किया गया था. इस मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि बीजेपी हमेशा बदलाव में विश्वास करती है.

Amit Shah on Karnataka Elections: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक की राजनीतिक पार्टियों में गहमागहमी का दौर जारी है. चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची में कुछ विधायकों को शामिल नहीं किया गया था. इसको लेकर बीजेपी में विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया है.

अमित शाह ने कहा 'बीजेपी हमेशा बदलाव में विश्वास करती है'. शनिवार (22 अप्रैल) को इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में अमित शाह ने ये तमाम बातें की. बता दें कि बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने हाल में ही कांग्रेस जॉइन कर ली थी. 

भारी बहुमत से वापसी करेगी बीजेपी
कांग्रेस पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि जगदीश शेट्टार के शामिल होने से वे चुनाव जीत जाएंगे तो कम से कम वे स्वीकार करते हैं कि वे अकेले नहीं जीत सकते. इसके अलावा यह सिर्फ शेट्टार थे, जो कांग्रेस में शामिल हुए थे. हमारा वोटबैंक और हमारे पार्टी कार्यकर्ता नहीं. बीजेपी बरकरार है और हम भारी बहुमत के साथ वापसी करेंगे'.

फैक्टर्स के आधार पर निर्णय लेती है बीजेपी
उक्त नेताओं को पार्टी का टिकट नहीं देने के कारण के बारे में पूछे जाने पर अमित शाह ने कहा कि पार्टी बहुत सारे फैक्टर्स के आधार पर निर्णय लेती है. वे दागी नहीं हैं और पार्टी के ये सभी नेता सम्मानित हैं. हमने उनसे इस बारे में भी बात की कि क्यों उन्हें टिकट नहीं दिया गया'. उन्होंने कहा कि 'पार्टी के फैसले के पीछे कुछ फैक्टर्स में युवा लोगों की जरूरत और जनरेशन में बदलाव शामिल है'. उन्होंने कहा कि इस बात की कोई अटकल नहीं होनी चाहिए कि पार्टी के नेता दागी थे.

वीरेंद्र पाटिल को बर्खास्त करने वाले राजीव गांधी नहीं
पार्टी के टिकट से इनकार करने के पीछे की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि हम हवाई अड्डे पर वीरेंद्र पाटिल को बर्खास्त करने वाले राजीव गांधी नहीं हैं. ये पार्टी कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पार्टी के लिए वर्षों तक काम किया है, इसलिए हम निश्चित रूप से उनसे पहले बात करेंगे'.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक बीजेपी नेता ईश्वरप्पा ने बताया राजनीति से क्यों लिया संन्यास? कहा- जेपी नड्डा ने मुझे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget