एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: राहुल गांधी ने '40% कमीशन' पर बीजेपी से पूछा सवाल तो अमित शाह ने दिया ये जवाब

Karnataka Elections: राहुल गांधी ने कहा बीजेपी सरकार भारत में सबसे भ्रष्ट है, वे 40% कमीशन लेते हैं. वही पैसा पिछली सरकार के विधायकों को चुराने के लिए इस्तेमाल किया गया था.

Karnataka Elections: चुनावी राज्य कर्नाटक में वोटिंग के लिए करीब दो हफ्ते का समय बाकी है. चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं. राहुल ने सोमवार (24 अप्रैल) को बेलगावी के रामदुर्ग में एक रैली की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.

आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आजकल 2-3 अरबपतियों पर ही सरकार का फोकस है. किसानों और मजदूरों पर सरकार का ध्यान नहीं है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत में बीजेपी सरकार को सबसे भ्रष्ट है. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हासन जिले के सकलेशपुर में रोड शो किया और राहुल गांधी को जवाब दिया है.

राहुल के आरोप पर अमित शाह का जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'बीजेपी सरकार भारत में सबसे भ्रष्ट है, वे 40% कमीशन लेते हैं. वही पैसा पिछली सरकार के विधायकों को चुराने के लिए इस्तेमाल किया गया था. क्या पीएम बताएंगे कि गोवा, एमपी, कर्नाटक, पूर्वोत्तर में विधायकों को खरीदने के लिए पैसे का क्या स्त्रोत है?'

कर्नाटक में राहुल गांधी के '40% कमीशन बीजेपी सरकार' के आरोपों पर जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, 'वे इसके बारे में बात कर सकते हैं और अगर उनके पास ठोस सबूत हैं तो उन्हें अदालत जाना चाहिए. न तो कोई जांच है और न ही कोई मामला है. ऐसे निराधार आरोपों पर लोग कैसे विश्वास करेंगे?'

'2-3 अरबपतियों पर ही सरकार का फोकस'

बेलगावी के रामदुर्ग राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, 'आजकल 2-3 अरबपतियों पर ही सरकार का फोकस है, लेकिन किसानों, मजदूरों और छोटे वेंडरों पर सरकार का ध्यान नहीं है. अरबपतियों को बैंक से लोन आसानी से मिल जाता है और अगर कुछ हो जाता है तो आसानी से माफ भी हो जाता है लेकिन किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं होता.'

'कांग्रेस का जातिवादी स्वभाव'

हासन जिले के सकलेशपुर में रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा, 'कांग्रेस का जातिवादी स्वभाव है, बीजेपी हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है. हम कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे.' अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हासन में इस बार बदलाव होने जा रहा है. इस बार हासन में हम 4 सीट जीतकर काफी आगे चल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जातिवादी चरित्र है. बीजेपी लिंगायत, वोक्कालिगा, एससी/एसटी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. लोग बीजेपी को चुनने जा रहे हैं. कांग्रेस को निश्चित तौर पर करारी हार मिलेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी.

अगर उनके पास पुख्ता सबूत है तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए, इस मसले पर न तो एक भी जांच है और न ही कोई केस है, ऐसे बेबुनियाद आरोप पर जनता कैसे विश्वास करेगी? जनता विश्वास नहीं करेगी. हम निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत से अधिक जीतकर सरकार बनाएंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'मुस्लिमों का वोट मांगने की...', वीरशैव-लिंगायत समुदाय की सभा में केएस ईश्वरप्पा- BJP राज में हिंदू सुरक्षित थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget