एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'मुस्लिमों का वोट मांगने की...', वीरशैव-लिंगायत समुदाय की सभा में केएस ईश्वरप्पा- BJP राज में हिंदू सुरक्षित थे

Karnataka Elections: ईश्वरप्पा ने कहा, 'बेशक, ऐसे भी मुसलमान हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर व्यक्तिगत रूप से हमारी मदद मिली और जो हमें वोट देंगे. राष्ट्रवादी मुसलमान निश्चित रूप से बीजेपी को वोट देंगे'.

Karnataka Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में आपाधापी शुरू है. इसी कड़ी में सोमवार (24 अप्रैल) को शिवमोग्गा के विनोबा नगर में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास के पास वीरशैव-लिंगायत समुदाय की एक सभा का आयोजन किया गया. इस सभा के दौरान बीजेपी के दिग्गज नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा है कि 10 मई को होने वाले राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए शिवमोग्गा शहर में लगभग 60 हजार मुस्लिम लोगों का वोट मांगने की कोई आवश्यकता नहीं है.

राष्ट्रवादी मुसलमान देंगे बीजेपी को वोट

वीरशैव-लिंगायत समुदाय की सभा को संबोधित करते हुए ईश्वरप्पा ने कहा, 'आइए हम सभी जातियों के लोगों से बातचीत करें और जानें कि बीजेपी शासन के दौरान उन्हें क्या लाभ मिले. हर समुदाय को फायदा हुआ है. शहर में लगभग 60 हजार मुसलमान हैं. हमें उनका वोट नहीं चाहिए'.

उन्होंने कहा, 'बेशक, ऐसे भी मुसलमान हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर व्यक्तिगत रूप से हमारी मदद मिली और जो हमें वोट देंगे. राष्ट्रवादी मुसलमान निश्चित रूप से बीजेपी को वोट देंगे'.

ईश्वरप्पा ने कहा, 'बीजेपी के राज में हिंदू सुरक्षित थे. किसी ने हिंदुओं पर हमला करने की हिम्मत नहीं की. जनता में यह भावना है कि यदि कोई गैर बीजेपी सरकार सत्ता में आती है तो वे उतने सुरक्षित नहीं होंगे'.

येदियुरप्पा ने लिया वीरेंद्र पाटिल का नाम

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने वीरशैव-लिंगायतों से बीजेपी उम्मीदवार का समर्थन करने और अधिक अंतर से उनकी जीत सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने वीरेंद्र पाटिल को मुख्यमंत्री पद से अनायास ही हटाकर लिंगायत समुदाय का अपमान किया. हमें इसे नहीं भूलना चाहिए'.

बता दें कि वीरशैव-लिंगायत समुदाय की सभा में बीजेपी उम्मीदवार एसएन चन्नबसप्पा, बीएस येदियुरप्पा के बेटे और शिवमोग्गा लोकसभा सदस्य बीवाई राघवेंद्र, समुदाय के नेता डॉ. धनंजय सरजी और ज्योति प्रकाश शामिल थे. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर 10 मई को मतदान होंगे और 13 मई को परिणाम घोषित किये जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में नंगे पांव घूमकर करता है चुनाव प्रचार, जानिए कौन है ये बीजेपी का करोड़पति उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget