एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, अथनी से लक्ष्मण सावदी को टिकट- सिद्धारमैया का सपना रह गया अधूरा

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने अभी तक 209 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. पार्टी की तरफ से बाकी बची 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होनी है.

Congress's Karnataka Candidates 3 List: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (15 अप्रैल) को कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को अथनी सीट से टिकट मिला है. कोलार सीट से कोथूर जी मंजूनाथ का नाम तय किया गया है.

कोलार की सीट से सिद्धारमैया को टिकट नहीं मिला

कोलार की सीट अहम है क्योंकि कांग्रेस ने कोलार से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को टिकट नहीं दिया है. उन्होंने काफी पहले ही इस सीट से  चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी. उन्हें एक ही सीट से वरुणा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वो अपना आगामी राज्य विधानसभा चुनाव वरुण निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे.

'सावदी को अथनी सीट से टिकट मिलेगा'

दरअसल 14 अप्रैल को लक्ष्मण सावदी ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी. इसके बाद सिद्धारमैया ने कहा था कि सावदी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा, "बीजेपी ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया था. मुझे सौ फीसदी यकीन था कि सावदी को अथनी सीट से चुनाव लड़ने का टिकट मिलेगा. उम्मीद भी है कि वह अपनी विधानसभा सीट जीतेंगे."

दरअसल कांग्रेस ने अभी तक 209 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. बाकी कि 15 सीटों पर उम्मीदवारों का के नामों की घोषणा होना अभी बाकी है. दरअसल कर्नाटक विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं. कांग्रेस ने कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए बीती 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी. वहीं गुरुवार (6 अप्रैल) को जारी की दूसरी लिस्ट में 42 उम्मीदवारों टिकट दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget