एक्सप्लोरर

BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब तेजस्वी सूर्या का नाम, कांग्रेस ने लिए मजे, बोली- नफरती चिंटू...

Karnataka Election 2023: बीजेपी ने फायरब्रांड युवा नेता को कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक नहीं बनाया है. बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) का नाम गायब है.

Karnataka Elections: दक्षिण बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) का नाम कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है. तेजस्वी आरएसएस के स्वयंसेवक और बीजेपी के युवा मोर्चा अध्यक्ष हैं, जो अपनी मजबूत हिंदुत्व राजनीति के लिए जाने जाते हैं. तेजस्वी त्रिपुरा में पार्टी के स्टार प्रचारक माने जाते हैं.

इस वक्त तेजस्वी नंदिनी स्टोर में जाने के लिए राहुल गांधी की आलोचना करने, सूडान में कन्नडों की सुरक्षा के मुद्दे को उठाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर हमला बोलने को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार बीजेपी की स्टार प्रचारक लिस्ट में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, हिमंत बिस्वा सरमा, देवेंद्र फडणवीस, स्मृति ईरानी, ​​निर्मला सीतारमण शामिल हैं. 

कांग्रेस ने किया तंज 

कांग्रेस ने तेजस्वी को 'नफरती चिंटू' करार देते हुए कहा कि उनके राज्य में भी किसी को उनकी परवाह नहीं है और उनके लिए ऊंचे घोड़ों से नीचे उतरने का समय आ गया है. दरअसल, तेजस्वी सूर्या हाल ही में एक इंडिगो फ्लाइट के इमरजेंसी एग्जिट को 'गलती से खोलने' के बाद भी एक विवाद में बुरे फंस गए थे. जिसकी वजह से विमान के यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा था. वह इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे. इस मामले का घटना के हफ्तों बाद खुलासा हुआ था.

बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र 

तेजस्वी 28 साल की उम्र में लोकसभा के लिए चुने गए थे. 2019 में, तेजस्वी को पूर्व मंत्री अनंत कुमार की पत्नी की जगह बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था. इससे पहले अनंत कुमार ने 1996 से 2018 में अपनी मृत्यु तक लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान में सत्ता की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक नहीं बनाया है.

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Election 2023: बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की, कांग्रेस छोड़ पार्टी में आए बीवी नायक को भी टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget