एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'कुछ नेता भले ही BJP छोड़ रहे हों, लेकिन...', बोले कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई

Karnataka Elections: सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में जोर देकर कहा कि टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बीजेपी छोड़ने वाले नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. जनता जीत पक्की करेगी.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 212 उम्मीदवारों की सूची दो पालियों में जारी कर दी है. इसके बाद बीजेपी में कुछ विधानसभा सीटों पर बगावत और कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने की स्थिति बन गई है. इसको लेकर सूबे के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार (14 अप्रैल) को कहा कि विधायक बनने की आकांक्षा वाले कुछ नेताओं ने भले ही राह बदल ली हो, लेकिन कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा जबकि 13 मई को मतगणना होगी.

बीजेपी बागावत शांत करने में जुटी 

सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में जोर देकर कहा कि टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बीजेपी छोड़ने वाले नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास राज्य में 60 सीटों पर योग्य उम्मीदवारों का अभाव है. साथ ही अपनी पार्टी के भीतर असंतोष के स्वरों को लेकर बोम्मई ने कहा, ‘स्वाभाविक है कि सत्तारूढ़ दल में टिकट की मांग ज्यादा होगी.’

उन्होंने कहा, ‘हमने अपने कार्यकर्ताओं से बात की है. कुछ नेता (पार्टी छोड़कर) जाना चाहते हैं. उनकी महत्वाकांक्षा विधायक बनने की है, लेकिन कार्यकर्ता नहीं जाएंगे...कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं.’ बताया जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं के बगावती तेवरों को शांत कर बीजेपी हालात संभालने में जुटी हुई है.

सीएम ने कहा जनता जीत पक्की करेगी

बोम्मई ने आगे कहा, ‘वे हमारी पार्टी के कुछ लोगों को पहले ही शामिल भी कर चुके हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हमारी पार्टी और कार्यकर्ता मजबूत हैं और जनता हमारी जीत सुनिश्चित करेगी.’ इस बार के कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने करीब 60 से ज्यादा नए चेहरों को मैदान में उतारा है, जिसको लेकर पार्टी के नेता नाराजगी जाहिर करनें में लगे हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी NCP की एंट्री, 45 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget