एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'जनशक्ति के सामने धनबल की हार', चुनाव से पहले CM बोम्मई का कांग्रेस पर वार, बोले- बजरंग दल पर बैन का...

Karnataka Elections: सीएम बोम्मई ने मतदाताओं को दिखाने की अपील की कि जनशक्ति के सामने धन बल की हार होती है. उन्होंने कहा कि यहां के लोग पैसे के लिए अपने वोट को नहीं बेचेंगे. यह बात पक्की हो गई है.

Karnataka Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने में महज 4 दिन बाकी हैं. चुनाव से पहले सीएम बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार (5 मई) को राज्य के कलघाटगी में जनसभा की. यहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी नागराज छब्बी के लिए प्रचार किया. इस दौरान सीएम बोम्मई ने मतदाताओं से यह दिखाने की अपील की कि जनशक्ति के सामने धन बल की हार होती है.

उन्होंने कहा कि यहां के लोग पैसे के लिए अपने वोट को नहीं बेचेंगे. यह बात पक्की हो गई है. इसके अलावा, सीएम बोम्मई ने कांग्रेस पर निशाना साधा. बजरंग दल पर बैन को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य को संगठन पर बैन लगाने का कोई अधिकार नहीं है.

सीएम बोम्मई ने क्या कहा?
नागराज छब्बी के लिए प्रचार करने के बाद सीएम बोम्मई ने जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 'मैंने राज्य भर में यात्रा की है और चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. कलघाटगी की जनता पैसे के लिए अपना वोट नहीं बेचेगी, इस कारण से जनशक्ति और धनबल के बीच एक बात पक्की हो गई है. मतदाताओं को 10 मई को जनशक्ति के सामने धनबल की हार को साबित करना होगा'.

सीएम बोम्मई ने कहा कि 'इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की रक्षा की जानी चाहिए और बीजेपी विधायक ने पिछले पांच वर्षों में यह किया है. आने वाले दिनों में इस तबके को विकास का सामना करना है. इसी वजह से राष्ट्रीय नेताओं ने किसी दूसरी पार्टी (कांग्रेस) के व्यक्ति को टिकट दिया है. छब्बी का नाम फाइनल होने के बाद टिकट के सभी दावेदार एकजुट होकर काम कर रहे हैं'.

कांग्रेस पर सीएम बोम्मई का हमला
सीएम बोम्मई ने कहा कि 'पिछली कांग्रेस सरकार में तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, किसानों की आत्महत्या, किसानों की पीड़ा और मजदूर वर्ग की उपेक्षा के कारण बीजेपी को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. सिद्धारमैया सरकार के जरिये दिए गए चावल की आपूर्ति पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी. आजादी के बाद से राशन दिया जाता रहा है. लेकिन, सिद्धारमैया पहली बार गरीबों को देने का दावा कर रहे थे'.

बैन लगाने का कोई अधिकार नहीं
सीएम बोम्मई ने यह भी कहा कि 'कांग्रेस के घोषणापत्र में पीएफआई के साथ बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है. लेकिन, राज्य को इस पर प्रतिबंध लगाने का कोई अधिकार नहीं है. क्योंकि, संगठन अखिल भारतीय है'. हाल में ही, कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि पार्टी जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. सत्ता में आने के बाद हम बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर बैन लगा देंगे.

सोमन्ना और रेवन्ना के समर्थन में किया प्रचार
सीएम बोम्मई ने शुक्रवार को मैसूर जिले के वरुणा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और जनसभा की. यहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी वी. सोमन्ना के लिए प्रचार किया. इस दौरान सीएम बोम्मई ने कहा कि 'वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में माहौल काफी रंगीन है. क्योंकि किसानों, युवाओं और महिलाओं ने सोमन्ना को अपना प्रतिनिधि चुनने का फैसला किया है'. इसके बाद, टी नरसीपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. रेवन्ना के समर्थन में रोड शो किया.

वरुणा निर्वाचन सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस विधायक यतींद्र सिद्धारमैया करते हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे हैं. इसके अलावा, टी नरसीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व जेडीएस के विधायक अश्विन कुमार एम करते हैं. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 13 मई को होनी है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में सोनिया गांधी की एंट्री, राहुल की 3 जनसभाएं, जानें कांग्रेस ने अब तक कितनी रैलियां और रोड शो किये?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget