एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: बीजेपी और जेडीएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल, मामला दर्ज

Karnataka Elections: कर्नाटक में अगले 10 मई को विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में सत्तारूढ़ बीजेपी और क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है.

BJP And JDS Workers Clashes: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर को लेकर सियासी हलचल तेज है, राज्य में सभी पार्टियां सत्ता पाने की होड़ में लगी हुई हैं, तो वहीं तुमकुरु जिले में सत्तारूढ़ बीजेपी और क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है.

पुलिस ने बताया कि इस झड़प में घायल पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही इस घटना के संदर्भ में तुमकुरु ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि दोनों गुटों के बीच झड़प के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

डंडों और कांच की बोतलों से हुआ हमला 

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार (20 अप्रैल) को कर्नाटक के तुमकुर जिले के हेग्गेरे गांव की है. जहां जेडीएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई लड़ाई में दो लोग घायल हो गए. गुरुवार को मुबारक पाशा और नजीर पाशा को जेडीएस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी में शामिल होने के बाद पीटा था. पार्टी के लोगों ने पीड़ितों पर डंडों और कांच की बोतलों से हमला किया.

हाल ही में, पीड़ितों ने जिले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यक्रम में भाग लिया था और आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी का समर्थन करने का फैसला किया था.

जेडी(एस) से बीजेपी में जाने से हुआ हमला

घायलों में से एक नजीर पाशा ने पुलिस को बताया कि हमारे बीजेपी में शामिल होने के बाद से जेडीएस कार्यकर्ता हमें परेशान कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं. पाशा ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से गांव में स्थिति गंभीर है.

घायल पाशा के मुताबिक, उसने जब से बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है तब से ये लोग इसे टार्गेट कर रहे हैं. पाशा के अनुसार वह भगवा पार्टी का साथ इसलिए दे रहे हैं क्योंकि उन्हें जेडीएस से कोई फायदा नहीं हुआ.

एक कन्नड़ टीवी के अनुसार, पीड़ितों पर जेडीएस पार्टी के कार्यकर्ताओं मुन्ना, सौकत और रियाज ने हमला किया था. झड़प के वीडियो वायरल हो गए हैं. वहीं कर्नाटक में अगले 10 मई को चुनाव होना है, जिसके नतीजे 13 को आएंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में कुमारस्वामी का समर्थन करेंगे KCR, JDS को बताया ‘मित्र पार्टी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget