एक्सप्लोरर

कर्नाटक: सोने से चमकेगी बीजेपी-कांग्रेस की किस्मत, पढ़ें दोनों पार्टियों का घोषणापत्र

कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणापत्र को ‘जुमलाफेस्टो’ करार दिया है. पार्टी ने कहा कि जनता ‘झूठ के इस पुलिंदे’ पर विश्वास नहीं करने वाली है. आपको बता दें कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पहले ही अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है.

बेंगलुरु: कांग्रेस को हराकर दक्षिण में जीत का द्वार खोलने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी किया. इस मौके पर बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा, जगदीश शेट्टार, मुरलीधर राव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) में कई लोकलुभावन वायदे किये गये हैं. किसान की बदहाली की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रही पार्टी ने 'कर्जमाफी' का ऐलान किया है. साथ ही उत्तर प्रदेश की तरह कर्नाटक में भी गौवध रोकने के लिए कानून सख्त किये जाने की वायदे किये हैं.

कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणापत्र को ‘जुमलाफेस्टो’ करार दिया है. पार्टी ने कहा कि जनता ‘झूठ के इस पुलिंदे’ पर विश्वास नहीं करने वाली है. आपको बता दें कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पहले ही अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है. आइए जानते हैं बीजेपी और कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या है?

किसान हित बीजेपी ने कर्नाटक में सरकार बनने पर सिंचाई परियोजनाओं के मद में डेढ़ लाख करोड़ रुपये आवंटित करने की बात कही है. पार्टी ने कहा है कि वह राष्ट्रीयकृत व सहकारी बैंकों से लिये गए एक लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करेगी.

वहीं कांग्रेस ने कर्नाटक में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया है. साथ ही किसानों के लिए इनकम कमीशन बनाने की बात कही गई है. वहीं घोषणापत्र में कहा है कि कृषि कॉरिडोर बनाया जाएगा ताकि कृषि उपज से लेकर बुनियादी ढांचे और उद्योगों तक किसानों की पहुंच बनाई जा सके.

लड़कियों को शादी में सोना बीपीएल श्रेणी की लड़कियों की शादी के समय 25,000 रुपये और तीन ग्राम सोना देने का वादा किया गया है. 'स्त्री सुविधा स्कीम' के तहत बीपीएल परिवारों की महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त में सेनैटिरी नैपकिन दिया जाएगा.

वहीं कांग्रेस ने गरीबी रेखा से नीचे के परिवार के लड़कियों की शादी में 3 ग्राम सोने की थाली देने का वादा किया है. महिलाओं को स्कूटी खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी या 30 हजार रुपये देने का वादा किया है.

महिला सशक्तिकरण बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि महिला अधिकारियों की अगुवाई में विशेष जांच टीम का गठन किया जाएगा जिसमें 1 हजार महिला पुलिस को भर्ती किया जाएगा जो महिलाओं से संबंधित लंबित मामलों को निबटाएगी.

वहीं कांग्रेस ने महिलाओं को लुभाने के लिए पोस्ट ग्रेजुएट यानी स्नातकोत्तर पर लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा और यौन हिंसा के मामलों के तेजी से निबटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का वादा किया गया है. पार्टी ने कहा है कि महिला पुलिस की संख्या 20 से बढ़ाकर 33 फीसदी तक की जाएगी. इसमें ट्रांसजेंडर का 5 फीसदी आरक्षण शामिल होगा. कांग्रेस ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में ग्रामीण इलाके में बुजुर्गों के लिए एक इंदिरा क्लिनिक और शहरी इलाके में हर वार्ड में एक राजीव क्लिनिक बनाने का वादा किया है.

फ्री मोबाइल बीजेपी ने बीपीएल परिवार की सभी महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने का वादा किया है. वहीं कांग्रेस ने 18 से 23 साल की उम्र के कॉलेज जाने वाले छात्रों को मुफ्त में मोबाइल फोन देने का वादा किया है. कांग्रेस ने कहा कि हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा और उच्चशिक्षा के सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लासरूम बनाया जाएगा. खेल और योग को स्कूल पाठ्यक्रम में अनिवार्य किया जाएगा.

बीजेपी ने कहा है कि बंगलुरु को गार्बेज-मुक्त किया जाएगा. वहीं कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से कम से कम एक लाख करोड़ रुपये की लागत से बेंगलुरू में विश्वस्तरीय आधारभूत सरंचना की रचना को सुनिश्चित करेंगे, ताकि इस शहर को भारत की दूसरी राजधानी का दर्जा देने पर विचार किया जा सके.

रोजगार बीजेपी ने कहा है कि राज्य में डेयरी को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये का एक फंड बनाया जाएगा. इस योजना में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस ने वादा किया है कि हर साल 15 से 20 लाख रोजगार देगी.

बीजेपी ने घोषणापत्र में ‘अन्नपूर्णा कैंटीन’ शुरू करने की बात कही है. साथ ही पार्टी ने कहा है कि गायों की सुरक्षा से जुड़े ‘गो सेवा आयोग’ को भी पुनर्जीवित करेगी. कर्नाटक बीजेपी के प्रमुख येदियुरप्पा द्वारा जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो वह कांग्रेस शासन में राज्य की आर्थिक स्थिति के बारे में ‘श्वेत पत्र’ लाएगी. राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को चुनाव होंगे. मतों की गिनती 15 को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget