एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: 'कर्नाटक को भारत से अलग करने की कोशिश कर रही कांग्रेस', पीएम मोदी बोले- 10 मई को मिलेगा जवाब

PM Modi On Congress: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जब भारत के हितों के खिलाफ काम करने की बात आती है तो कांग्रेस सबसे आगे होती है. उन्होंने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए.

PM Modi Karnataka Rally: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार (7 मई) को मैसूर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी रैलियों के लिए अनुभवी नेताओं को ला रही थी, क्योंकि वह "डर" गई थी. साथ ही उन्होंने पार्टी पर राज्य को देश से "अलग" करने की वकालत करने का आरोप भी लगाया. 

पीएम मोदी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भारत की संप्रभुता का अपमान करने वाली गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा "कर्नाटक ही नहीं, मैं बहुत दर्द के साथ पूरे देश को यह बताना चाहता हूं कि इस चुनाव में कांग्रेस का 'शाही परिवार' कल कर्नाटक आया और कहा कि वे कर्नाटक की 'संप्रभुता' की रक्षा करना चाहते हैं. क्या आप जानते हैं कि इसका क्या मतलब है, जब कोई देश स्वतंत्र हो जाता है, तो उस देश को एक संप्रभु देश कहा जाता है. कांग्रेस जो कह रही है उसका मतलब यह है कि कांग्रेस का मानना ​​है कि कर्नाटक भारत से अलग है". 

'विदेशी ताकतों को दखल देने के लिए उकसा रही कांग्रेस'

गांधी परिवार पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए पीएम ने कहा, 'जब भारत के हितों के खिलाफ काम करने की बात आती है तो कांग्रेस का शाही परिवार सबसे आगे होता है.' उन्होंने कहा कि वह एक गंभीर मुद्दे के बारे में बोलना चाहते हैं. ऐसी हरकत को यह देश कभी माफ नहीं कर सकता. यह परिवार देश की राजनीति को प्रभावित करने के लिए विदेशी ताकतों को दखल देने के लिए उकसा रहा है.

'कांग्रेस को जनता 10 मई को देगी जवाब'

मोदी ने कांग्रेस पर राज्यों के बीच दरार पैदा करने और सांप्रदायिक आग फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी पार्टी ने ऐसी चीजें कीं, भारत के लोग उन्हें हराने के लिए एकजुट हुए. उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस के शीर्ष स्तर तक पहुंच गई है. उन्होंने पार्टी पर कन्नड़ सेनानियों का अपमान करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस "राजनीतिक ऑक्सीजन" पाने के लिए किसी भी तरह कर्नाटक में सत्ता में आना चाहती है. यहां के लोग उन्हें इस पाप के लिए कभी माफ नहीं कर सकते. कांग्रेस को इसका जवाब 10 मई को पूरी ताकत से मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Election: 'एक दिन सद्दाम हुसैन, दूसरे दिन अमूल बेबी', कर्नाटक में राहुल गांधी पर बरसे हिमंत सरमा, कहा- अमेठी वाले भी कन्फ्यूज...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget