एक्सप्लोरर

Karnataka Election: एक कांग्रेस से तो दूसरा बीजेपी से...कर्नाटक चुनाव में फिर आमने-सामने हैं इस पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे

Karnataka Election 2023: कुमार 2018 के चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे. तब सोरब के विधायक रहे मधु जद (एस) से फिर से चुनाव लड़ रहे थे. मधु 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए.

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस बंगारप्पा के दो बेटे अपने पिता की राजनीतिक विरासत को हासिल करने के लिये 10 मई को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे से मुकाबला करते नजर आएंगे. बंगारप्पा के एक बेटे कांग्रेस से तो दूसरे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.

एक भाई बीजेपी से तो दूसरे कांग्रेस से

शिमोगा जिले के सोरब विधानसभा क्षेत्र से कुमार बंगारप्पा और मधु बंगारप्पा आमने-सामने हैं. लोकसभा के लिये चुने जाने से पहले एस बंगारप्पा ने 1967 से 1994 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था. बीजेपी के टिकट पर कुमार जहां सोरब सीट से फिर विधायक बनना चाह रहे हैं. वहीं कांग्रेस के टिकट से इस सीट पर मैदान में उतरे उनके छोटे भाई मधु से उन्हें टक्कर मिल रही है.

इस सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में कुमार ने मधु को 3,286 मतों से हराया था.कुमार 2018 के चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जबकि तब सोरब के विधायक रहे मधु जद (एस) से फिर से चुनाव लड़ रहे थे. मधु 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए. भाइयों की प्रतिद्वंद्विता से परे जाकर दोनों के बीच की लड़ाई अक्सर पारिवारिक झगड़े के रूप में सामने आ जाती है और दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हैं.


Karnataka Election: एक कांग्रेस से तो दूसरा बीजेपी से...कर्नाटक चुनाव में फिर आमने-सामने हैं इस पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे

पिता के जीवित रहते भी रहे चुनाव में विरोधी

दोनों भाई 2004 से चुनावी विरोधी रहे हैं, तब भी जब बंगरप्पा जीवित थे. कुमार ने सोरब सीट का चार बार - 1996 (उपचुनाव), 1999, 2004 और 2018- प्रतिनिधित्व किया और मंत्री पद पर भी रहे. मधु ने इस सीट से 2013 में चुनाव जीता था. दोनों भाई पूर्व में कन्नड फिल्म उद्योग से भी जुड़े रहे हैं. कुमार ने जहां अभिनेता के तौर पर काम किया वहीं मधु अभिनेता और निर्माता थे.

अपने पिता की तरह ही दोनों ने अतीत में राजनीतिक निष्ठा बदली है. कुमार कांग्रेस में थे जबकि मधु बीजेपी, जद (एस) और समाजवादी पार्टी के साथ काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: एमपी कुमारस्वामी ने आखिर क्यों बीजेपी से किया किनारा, जेडीएस में शामिल हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget