एक्सप्लोरर

JP Nadda: बीजेपी कैसे चुनती है सीएम पद के उम्मीदवार, विष्णुदेव, मोहन और भजन लाल क्यों बने मुख्यमंत्री? नड्डा ने बताया राज

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि हम लोग अपने हर कार्यकर्ताओं पर नजर रखते हैं. उनका सारा डेटा तैयार रहता है और जब समय आता है तो मेहनत करने वाले को इनाम भी मिलता है.

JP Nadda Reveal BJP Working Pattern: छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सीएम के चयन ने हर किसी को हैरान कर दिया है. तमाम अटकलों और बड़े दावेदारों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जिस तरह एकदम नए नामों की घोषणा की, उसने सभी को चौंकाया है. इसके बाद अब भाजपा संगठन के वर्किंग सिस्टम को लेकर भी बातें हो रही हैं. इन चर्चाओं के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी आलाकमान की ओर से मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की चयन प्रक्रिया को लेकर विस्तार से बताया है.

आजतक के एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि, “भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं पर गहराई से नजर रखी जाती है. हम उनके इतिहास, उनकी गतिविधियों और उनकी प्रतिक्रियाओं पर नजर रखते हैं. हमारे पास अपने कार्यकर्ताओं का एक विशाल डेटा बैंक है. हम समय-समय पर इसका अध्ययन करते हैं.”

उम्मीदवारों को टिकट देने से ही शुरू हो जाती है प्रक्रिया

जेपी नड्डा ने कहा, “जब विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई और जब से हमने उम्मीदवारों को टिकट दिए तभी से हमने यह चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी कि हमारा नेता कौन होगा, विपक्ष या सत्ता पक्ष के लिए कौन अच्छा नेता होगा. पार्टी में यह एक सतत प्रक्रिया है. इसे लेकर गहन मंत्रणा होती है. यही बात कैबिनेट चयन के लिए भी लागू होती है.”

विष्णुदेव, मोहन और भजन लाल को इसलिए बनाया सीएम

नड्डा ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विष्णुदेव साय, मोहन यादव और भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने पर भी बात की. उन्होंने कहा, “विष्णुदेव साय बहुत अनुभवी हैं. छत्तीसगढ़ में किसी आदिवासी नेता को प्रोत्साहित करने की हिम्मत अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं दिखाई थी, भाजपा ने इसे किया है.” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ओबीसी नेता मोहन यादव की नियुक्ति के बारे में बात करते हुए, नड्डा ने कहा, “हमारा सिद्धांत 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' है. हम इसे अमल भी करते हैं. मोहन यादव एक बड़े समुदाय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इसलिए उन्हें मौका दिया गया.” वहीं, “भजन लाल शर्मा एक पार्टी कार्यकर्ता हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं को यह महसूस करना चाहिए कि पार्टी कार्यकर्ता इस तरह मुख्यमंत्री बन सकते हैं.”

भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की पार्टी नहीं

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “यह एक परिवार की पार्टी नहीं है. यह एक कैडर आधारित और विचारधारा आधारित पार्टी है. इसके बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स हैं और हर किसी को पार्टी को सफल बनाने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से योगदान देने का अधिकार है.

ये भी पढ़ें

संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में गृह मंत्रालय ने बनाई SIT, पांच हिरासत में, फरार आरोपी की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget