एक्सप्लोरर

हरियाणा: डिप्टी सीएम पद पर जेजेपी अभी तक नहीं खोले पत्ते, इस नाम पर भी हो रही है चर्चा- सूत्र

हरियाणा में बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है और जेजेपी के खाते में 10 सीटें आई हैं. ऐसे में दोनों को मिलाकर ये आंकड़ा 50 का होता है. 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है.

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) हरियाणा में उपमुख्यमंत्री पद के लिए नैना चौटाला के नाम पर विचार कर रही है. पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. नैना चौटाला जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की मां और अजय चौटाला की पत्नी हैं. अजय चौटाला फिलहाल हरियाणा में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ जेल में बंद हैं. हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में नैना ने बाढडा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रणबीर सिंह महेन्द्र को 13,704 वोटों के अंतर से हराया है. सूत्रों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

52 साल की नैना चौटाला 2014 में पहली बार INLD के टिकट पर डबवाली से विधायक बनीं थीं. चौटाला परिवार की पहली महिला है जिसने सियासत में कदम रखा. छात्र जीवन में नैना की दिलचस्‍पी खेल में थी. वह एक अच्‍छी निशानेबाज थीं. उन्होंने शूटिंग में इंटर यूनिवर्सिटी में टीम का प्रतिनिधित्‍व किया. वह कालेज की एनसीसी कैडेट भी रहीं हैं. नैना चौटाला के पास 92 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है.

हरियाणा: बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर, कल दोपहर दो बजे हो सकता है शपथ ग्रहण- सूत्र

बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर, कल दोपहर हो सकता है शपथ ग्रहण- सूत्र चंडीगढ़ में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, दिल्ली से पर्यवेक्षक बनकर गए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि मनोहर लाल खट्टर सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए. बैठक के बाद खट्टर ढाई बजे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर कल दोपहर दो बजे शपथ भी ले सकते हैं.

उन्होंने बताया कि बैठक में अनिल जैन ने खट्टर के नाम का प्रस्ताव रखा. इस फैसले के बाद रविशंकर प्रसाद ने खट्टर को लड्डू भी खिलाया. पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक बनकर हरियाणा जाना लेकिन फिर उनकी जगह रविशंकर प्रसाद पहुंचे. अनिल जैन भी इस बैठक में मौजूद रहे. बता दें कि अभी भी जेजेपी की तरफ से डिप्टी सीएम कौन होगा इसका फैसला नहीं हुआ है.

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने की अयोध्या पर संयम बरतने की अपील, बोले- फैसले का हो सम्मान

कल रात तय हुआ बीजेपी-जेजेपी गठबंधन का फॉर्मूला हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की सरकार बनने का फॉर्मूला कल रात ही तय हुआ है. जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला से मुलाकात के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कल रात करीब नौ बजे एलान किया. दुष्यंत चौटाला के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएगी. अमित शाह ने कहा, ''हरियाणा बीजेपी के सभी वरिष्ठ और जेजेपी के नेताओं की आज बैठक हुई. हरियाणा की जनता ने जो जनादेश दिया है उसे मद्देनजर रखते हुए, उसे स्वीकार करते हुए दोनों पार्टियों के नेताओं ने तय किया है कि हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी मिलकर सरकार बनाएंगी. इस सरकार में मुख्यमंत्री बेजीपी का होगा और उप मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा.''

रणदीप सुरजेवाला ने दुष्यंत चौटाला पर साधा निशाना, जेजेपी को बीजेपी की B टीम बताया

बहुमत से चूकने पर बीजेपी ने थामी बहुमत से चूकने के बाद हरियाणा में बीजेपी को गठबंधन की लाठी लेनी पड़ी है और उसकी लाठी बनी है चौटाला परिवार की ही पार्टी जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी. चाबी निशान वाले ओमप्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला बीजेपी को सत्ता की चाबी सौंपी है. 10 विधायकों का समर्थन देकर जेजेपी ने बीजेपी के हाथ से हरियाणा फिसलने नहीं दिया. कल रात अमित शाह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुष्यंत चौटाला बैठे और हरियाणा का सस्पेंस खत्म हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget