एक्सप्लोरर

Jharkhand Elections: झारखंड में कमल खिलेगा! पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कार्यकर्ताओं को बताया पूरा प्लान

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य की जनता को ऐसी सरकार का हक है जो विकास का प्राथमिकता दे.

Jharkhand Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के ज़रिए झारखंड के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जोश के साथ काम करने का आह्वान किया. कई अहम मुद्दों पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रति अपना समर्थन जताया और प्रगति, समावेशिता और अखंडता के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.  

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 दो चरणों में होना है. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर यानी दो दिन बाद है. जिसका चुनाव प्रचार 11 नवंबर को थम जाएगा. वोटिंग से दो दिन पहले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. सोमवार को पीएम मोदी ने बूथ अध्यक्ष से लेकर राज्य स्तर के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता, चुनाव में लगे विधानसभा प्रभारियों के साथ ऑनलाइन संवाद किया.

‘झारखंड वाले विकास के हकदार’

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत बनाए गए पारदर्शी और निष्पक्ष अवसरों की सराहना की. उन्होंने इसकी तुलना झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के भीतर वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार से की और इस बात पर जोर दिया कि झारखंड के लोग ऐसी सरकार के हकदार हैं जो निहित स्वार्थों से ज़्यादा विकास को प्राथमिकता दे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कथित भ्रष्टाचार और पेपर लीक में संलिप्तता के लिए झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की विशेष रूप से आलोचना की और कहा कि झारखंड के युवाओं को अनैतिक प्रथाओं से भरी व्यवस्था के कारण परेशान नहीं होना चाहिए.

‘झारखंड में कमल खिलने वाला है’

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की विभाजनकारी रणनीतियों पर चिंता जताई और इसे जाति-आधारित भावनाओं का इस्तेमाल करके समाज में दरार पैदा करने का प्रयास बताया. उन्होंने एससी-एसटी-ओबीसी समुदायों के बीच एकता के महत्व पर प्रकाश डाला और एक बार फिर कहा, “एक हैं तो सेफ हैं.” पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड से जेएमएम की सरकार जाने वाली है और बीजेपी का कमल खिलने वाला है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें: महायुति VS एमवीए: 2019 के मुकाबले में इन 37 सीटों पर टाइट थी फाइट, 400, 700 और 800 वोटों से मिली थी जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget