एक्सप्लोरर

Jharkhand Result: इस योजना ने पलट दिया झारखंड का पूरा सियासी खेल, हेमंत सोरेन की एक चाल और बीजेपी चारों खाने चित

खेल तब बदला जब चुनाव से ठीक पहले हेमंत सोरेन सरकार ने इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया. माना जा रहा है कि इस घोषणा ने चुनाव से पहले ही हेमंत सोरेन की हवा बना दी थी.

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election Results 2024) के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. नतीजों के आंकड़े देखकर साफ पता चलता है कि राज्य में हेमंत सोरेन की वापसी लगभग तय है. मौजूदा आंकड़ों की बात करें तो JMM गठबंधन इस समय 58 सीटों पर आगे चल रही है. इसमें अकेले झारखंड मुक्ति मोर्चा 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जबकि, बीजेपी गठबंधन 22 सीटों पर आगे चल रही है. चलिए, अब जानते हैं कि कैसे एक योजना ने झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी में अहम भूमिका निभाई.

कौन सी है ये योजना

झारखंड में महिलाओं का मत, चुनावों में अहम भूमिका निभाता है. यही वजह है कि हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल के दौरान मैया सम्मान योजना को राज्य में शुरू किया. इस योजना की शुरुआत झारखंड में 23 सितंबर, 2023 को हुई थी. योजना के जरिए 21 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है. यानी सालभर में कुल 12,000 रुपए. हर महीने 15 तारीख को लाभार्थियों के खातों में पैसा आ जाता है.

हालांकि, खेल तब बदला जब चुनाव से ठीक पहले हेमंत सोरेन की सरकार ने इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया. माना जा रहा है कि इस घोषणा के बाद महिलाओं का झुकाव हेमंत सोरेन सरकार की ओर बढ़ गया. सबसे बड़ी बात कि झारखंड हाईकोर्ट ने कुछ दिनों पहले ही मैया सम्मान योजना को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया था. इस फैसले में कोर्ट ने उन याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिसमें इस योजना पर बैन लगाने की बात की गई थी.

झारखंड में महिला वोटरों का दबदबा

वोटिंग के बाद निर्वाचन आयोग ने 21 नवंबर को बयान जारी करते हुए बताया था कि राज्य के दो चरणों में हुए चुनाव के दौरान कुल 67.74 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. मतदान में राज्य के 1,76,81,007 लोगों ने हिस्सा लिया था. इनमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में 5 लाख 51 हजार 797 ज्यादा रही. निर्वाचन आयोग ने बताया था कि राज्य की 81 में 68 विधानसभा सीटें ऐसी थीं, जहां महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान किया.

ये भी पढ़ें: Election Results 2024 Winners List: राज ठाकरे के बेटे हारे, स्वरा के पति को भी मिली करारी मात, पढ़ें महाराष्ट्र-झारखंड के चौंकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget