एक्सप्लोरर

झारखंड में बीजेपी-आजसू गठबंधन पर लटकी तलवार

गौरतलब है कि झारखंड में एनडीए के हिस्सा रही आजसू चुनाव की घोषणा के साथ ही बीजेपी से 20 सीटे मांग रही थी. बाद में 16 सीटें, और नजदीक आते आते 14 सीटों पर समझौता करने के लिए तैयार थी.

नई दिल्ली: झारखंड में बीजेपी-आजसू के गठबंधन पर तलवार लटक गई है. बीजेपी ने आजसू के सामने जो फार्मूला रखा है. आजसू उस पर राजी होता नजर नहीं आ रहा. बावजूद इसके बीजेपी और आजसू नेता अभी भी संपर्क में बने हुए हैं और दोनों तरफ से गठबंधन की कोशिशें जारी है. गौरतलब है कि झारखंड में एनडीए के हिस्सा रही आजसू चुनाव की घोषणा के साथ ही बीजेपी से 20 सीटे मांग रही थी. बाद में 16 सीटें, और नजदीक आते आते 14 सीटों पर समझौता करने के लिए तैयार थी. जबकि बीजेपी 10 सीटें देने को तैयार थी. गठबंधन होता न देख आजसू नेता सुदेस महतो ने सोमवार को 12 विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर बीजेपी की मुश्किलें खड़ी कर दी.

जिसके बाद से बीजेपी ने दोबारा सुदेश महतो से बात करना शुरू किया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात बीजेपी अमित शाह ने स्वयं सुदेश महतो से फोन पर बात की. इस दौरान बीजेपी ने 10 सीटों का प्रस्ताव दिया. जबकि आजसू द्वारा घोषित सीटों में से 3 पर फ्रेंडली फाइट पर सहमति जताई. बाकी सीटों पर आजसू को उम्मीदवार वापस लेने को कहा गया है. साथ ही अन्य बातों पर सहमति बनाने के लिए महतो को दिल्ली आने को कहा गया था. लेकिन आजसू खेमे से मिली जानकारी के मुताबिक आजसू के अन्य नेता उम्मीदवारी वापस लेने के पक्ष में नहीं हैं. जिससे लगभग सभी सीटों पर सीधी लड़ाई तय मानी जा रही है. बुधवार देर शाम तक स्थिति ज्यों का त्यों बनी हुई थी. जिससे दोनों दलों के बीच समझौता होता नजर नहीं आ रहा है. चर्चा है कि बुधवार रात तक आजसू यदि अपने फैसले पर कायम रही तो बीजेपी के सामने अकेले चुनाव लड़ने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होगा. बीजेपी भी इससे अनभिज्ञ नहीं है. बीजेपी के चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने इन सारी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य की सभी 81 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिया है. जिसमे 53 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये जा चुके हैं. जबकि बची हुई सीटों पर कभी भी प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान

वीडियोज

विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget