एक्सप्लोरर

झारखंड: बीजेपी को लग सकता है झटका, जेडीयू अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2019: झारखंड में मुख्य मुकाबला बीजेपी और महागठबंधन के बीच होने वाला है. जेडीयू के झारखंड इंचार्ज राम सेवक सिंह ने एलान किया है कि जेडीयू झारखंड में कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

Lok Sabha Election 2019: झारखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बिहार में बीजेपी की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ सकती है. जेडीयू के झारखंड इंचार्ज राम सेवक सिंह ने एलान किया है कि जेडीयू झारखंड में कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. अंग्रेजी अखबार हिंदु्स्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक राम सेवक का कहना है कि उनकी पार्टी ने सिर्फ बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन किया है. उन्होंने कहा, ''हमारा बीजेपी के साथ बिहार में गठबंधन हैं और हम झारखंड में चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं.'' सिंह ने कहा पार्टी के नेता झारखंड में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और इस बात की जानकारी पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार को दे दी गई है. उन्होंने कहा, ''हमने चार से पांच सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं.'' बता दें कि जेडीयू पहले भी झारखंड में चुनाव लड़ती रही है. झारखंड में मुख्य मुकाबला बीजेपी और महागठबंधन के बीच होने वाला है. बीजेपी ने महागठबंधन की चुनौती से निपटने के लिए आजसू को एक सीट देने का एलान किया है. वहीं कांग्रेस, जेएमएम और जेवीएम के साथ मिलकर बीजेपी का सामना कर रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य की 14 में 12 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थी, जबकि जेएमएम के खाते में दो सीटें आई थीं. चार चरण में होगा लोकसभा चुनाव झारखंड में चार चरण में चुनाव होगा. चौथे चरण में 29 अप्रैल को चतरा, लोहारडगा, पलामू सीट पर चुनाव होगा, फिर पांचवे चरण में 6 मई को कोडरमा, रांची, खूंती, हजारीबाग सीट पर चुनाव होगा. छठे चरण में 12 मई को गिरिध, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम सीट पर चुनाव होगा. आखिरी चरण में 19 मई को राजमहल, दुमका, गोड्डा सीट पर लोकसभा चुनाव होगा. Lok Sabha Election 2019: एनसीपी ने पहली लिस्ट में 12 नामों का एलान किया, सुप्रिया सुले बरामती से उम्मीदवार होंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget