एक्सप्लोरर

जयंत सिन्हा ने मसूद अजहर को कहा था 'जी', ABP न्यूज़ ने पूछा सवाल तो भड़क उठे

दो दिन पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी कुछ दिन पहले मसूद अजहर को ‘साहेब’ कहकर संबोधित किया था. जिसके बाद बीजेपी ने उनपर जमकर हमला बोला था.

हजारीबाग: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने दो दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर को ‘जी’ कहकर संबोधित किया था. आज जयंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग लोकसभा सीट पर वोट डालने पहुंचे. जब एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर ने उनसे मसूद अजहर को 'जी' कहने पर सवाल पूछा तो वह भड़क गए. उन्होंने कहा मैं यहां हजारीबाग की जनता की सेवा करने आया हूं, आपके चैनल की टीआरपी बढ़ाने नहीं.

दरअसल झारखंड के रामगढ़ में रोड शो के दौरान जयंत सिन्हा ने कहा था कि हमारी सरकार रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. मसूद अजहर 'जी' का वैश्विक आतंकवादी घोषित होने का श्रेय भी हमारी सरकार को जाता है.

जयंत गिना रहे थे मोदी सरकार की उपलब्धियां जयंत सिन्हा ने कहा, ‘’अभी हम लोगों ने जो काम किया है, वह काफी सफल रहा है. अभी मसूद अजहर ‘जी’ को यूएन ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है. ये सब काम यूपीए के समय, कांग्रेस के समय कभी हो नहीं पाया, क्योंकि देश की प्रतिष्ठा और सम्मान विश्वस्तर पर बिल्कुल डूब चुकी थी, क्योंकि वहां सिर्फ वंशवाद था.’’ जीतन राम मांझी ने मसूद को कहा था 'साहब' बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध कमिटी ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है. इसी को लेकर जयंत सिन्हा अपने रोड शो में मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर रहे थे. जयंत सिन्हा कल हजारीबाग लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार के लिए रोड शो कर रहे थे. दो दिन पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी कुछ दिन पहले मसूद अजहर को ‘साहेब’ कहकर संबोधित किया था. जिसके बाद बीजेपी ने उनपर जमकर हमला बोला था.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए क्लिक करें

मायावती का बड़ा बयान, कहा- पीएम बनने का मौका मिला तो अंबेडकर नगर से लड़ सकती हूं चुनाव

मनमोहन का मोदी पर पलटवार, कहा- 'सर्वाधिक त्रासदीपूर्ण और विनाशकारी रहे इस सरकार के 5 साल'

बड़ा हादसा: रूस के मास्को में एयरपोर्ट पर लैंड हुआ जलता हुआ विमान, 41 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
UP MLC Election: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
MLC चुनाव: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
राजस्थान: निकाय चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget