एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Elections: 'रातों-रात कौन सा डर आ गया कि...', चुनाव से पहले कांग्रेस-NC की मिटी दूरी, BJP ने बताया मजबूरी!

Jammu Kashmir Elections: कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन की अटकलों पर जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि बीजेपी के डर से दोनों दल ऐसा करने पर मजबूर हुए हैं. 

Jammu and Kashmir Legislative Assembly Election: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन की खबरों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता निशाना साध रहे हैं. जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने भी दोनों राजनीतिक दलों पर हमला बोला है.

रविंदर रैना ने कहा, 'कल तक फारूक अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस दावा कर रही थी कि किसी के साथ गठबंधन नहीं होगा, आखिर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को रातों-रात ऐसा कौन सा डर आ गया कि वे एक-दूसरे से हाथ मिलाने को मजबूर हो गए.'

'हार से डरे हुए हैं'

रविंदर रैना ने कहा, 'नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के घोषित गठबंधन से साफ पता चलता है कि इस गठबंधन में शामिल होने वाले राजनीतिक दल हार से डरे हुए हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने भाजपा के डर से हाथ मिलाया है. वे चाहे जितने भी गठबंधन कर लें, उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा.'

क्या बोले गिरिराज सिंह?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी वहां (जम्मू-कश्मीर) के लोगों को भड़काना चाहते हैं, उनका कहना है कि वे धारा 370 को वापस लाएंगे लेकिन देश इसे स्वीकार नहीं करेगा. राहुल गांधी हताश और निराश हैं. अपनी जाति और धर्म तो नहीं बता पाए लेकिन पिछड़ों की बात करते हैं.'

मुख्य चुनाव आयुक्त हुए सख्त

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की बैठक में कहा, 'आज (गुरुवार, 22 अगस्त) हमने तीन तरह के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, जिसमें सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक शामिल हैं. सामान्य पर्यवेक्षक मशीनों पर, पुलिस पर्यवेक्षक बल की तैनाती पर और व्यय पर्यवेक्षक उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखेंगे. हर उम्मीदवार के लिए पर्यवेक्षक उपलब्ध रहेंगे. सभी व्यवस्थाएं निष्पक्ष रूप से की जाएंगी.'

'जल्दी दिया जाएगा जवाब'

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'चुनावों को लेकर जम्मू-कश्मीर के लोगों में बहुत उत्साह है. हम और हमारे सभी पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि लोग जहां चाहें वहां स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें. जो कोई भी फर्जी नैरेटिव फैलाने की कोशिश करेगा, उसे समय पर, जल्दी जवाब दिया जाएगा, इसे बढ़ने नहीं दिया जाएगा. झूठ और गलत नैरेटिव फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी.'

ये भी पढ़ें: 6 घंटे चला JPC का मंथनः विपक्षी बोले- अल्पसंख्यक मंत्रालय के नुमाइंदे ऐसे ही चले आए! कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget