एक्सप्लोरर

6 घंटे चला JPC का मंथनः अब कोई भी दे सकेगा सुझाव, विपक्षी बोले- अल्पसंख्यक मंत्रालय के नुमाइंदे ऐसे ही चले आए!

Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल 2024 पर चर्चा के लिए बनी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की बैठक हंगामेदार रही. विपक्षी सांसदों ने कई सवाल उठाए.

JPC On Waqf Amendment Bill 2024: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024 पर चर्चा के लिए बनी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की गुरुवार (22 अगस्त) को दिल्ली स्थित संसद भवन एनेक्सी में बैठक हुई. लगभग छह घंटे तक चली जेपीसी की मीटिंग में अधिकतर सदस्य अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के प्रेजेंटेशन से असंतुष्ट नजर आए. विपक्षी सदस्यों ने मीटिंग में इसे मुद्दा बनाते हुए कहा कि मंत्रालय के प्रतिनिधि खुद तैयारी से नहीं आए और वे उस दौरान बातों को समझा भी नहीं पा रहे थे. 

इस बीच, देर शाम सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अब वक्फ बोर्ड बिल को लेकर कोई भी जेपीसी को सुझाव दे सकेगा. इस बारे में जेपीसी चेयरमैन जगदंबिका पाल ने सरकार को निर्देश दिया है और आने वाले समय में इसके लिए ऐड भी निकाल जाएगा, जिसके जरिए लोगों को सुझाव देने के बारे में पता चलेगा.

विपक्षी सांसदों ने क्या कहा?

वक्फ संशोधन बिल 2024 पर चर्चा के लिए बनी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की बैठक में में विपक्षी दलों के सांसदों ने कई मुद्दों पर नाराजगी जताई. सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी सांसद बोले, 'यह कानून धार्मिक स्वतंत्रता, समानता की स्वतंत्रता, अनुच्छेद 26 और कई अन्य कानूनों का पूर्ण उल्लंघन है.'

बैठक को किया खारिज

विपक्षी सांसदों ने बिल को रिजेक्ट करने की मांग की. इसके साथ ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने संशोधन विधेयक को बैठक में खारिज किया. वक्फ संशोधन बिल 2024 पर संसद में भी जोरदार हंगामा हुआ था. 

कौन कर रहा है अध्यक्षता?

विपक्षी दलों और मुस्लिम संगठों के भारी विरोध के बाद 31 सदस्यीय समिति को वक्फ संशोधन बिल 2024 की जांच करने का जिम्मा सौंपा था. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल इस समिति की अध्यक्षता कर रहे हैं. ये समिति वक्फ बिल पर मंथन करेगी और अगले संसद सत्र के पहले हफ्ते के आखिरी दिन तक केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है. बैठक में मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जमीयत उलेमा ए हिंद के चीफ मौलाना अरशद मदनी कुछ भी सुनने के मूड में नहीं दिख रहे थे. 

वक्फ बिल के लिए कोई भी दे सकेगा सुझाव 

सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि बैठक में जेपीसी चेयरमैन जगदंबिका पाल ने सरकार को निर्देश दिया कि वक्फ संशोधन बिल के लिए कोई भी सुझाव दे सकता है. अब इसके लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा. उस ऐड के जरिए सभी वर्ग, सामाजिक संगठन, व्यक्तिगत तौर पर सजेशन जेपीसी को भेज सकेंगे. इसके लिए जेपीसी ई-मेल और नंबर भी जारी करेगी.

ये भी पढ़ें: कोलकता रेप कांड के खुल जाएंगे राज! संदीप घोष के पॉलीग्राफी टेस्ट को मंजूरी, 4 डॉक्टर्स की भी होगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी
आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में शूटर से भिड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में शूटर से भिड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी
आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में शूटर से भिड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में शूटर से भिड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
मिस्ट्री गर्ल संग दिखे जय भानुशाली, उड़ने लगीं डेटिंग की अफवाह, आरती सिंह ने किया रिएक्ट
मिस्ट्री गर्ल संग दिखे जय भानुशाली, उड़ने लगीं डेटिंग की अफवाह, आरती सिंह ने किया रिएक्ट
Delhi: 'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
परफेक्ट स्लीप रूटीन के लिए सोते समय पहनें सॉक्स, जानिए वैज्ञानिक कारण और फायदे
परफेक्ट स्लीप रूटीन के लिए सोते समय पहनें सॉक्स, जानिए वैज्ञानिक कारण और फायदे
Video: कश्मीर नहीं एनसीआर है! 10वीं मंजिल से प्रदूषण का खतरनाक नजारा देख खौफ में यूजर्स- वीडियो वायरल
कश्मीर नहीं एनसीआर है! 10वीं मंजिल से प्रदूषण का खतरनाक नजारा देख खौफ में यूजर्स- वीडियो वायरल
Embed widget