एक्सप्लोरर

PoK के लोगों को राजनाथ सिंह ने दे दिया खुला ऑफर, बोले- भारत का हिस्सा...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए वादा किया अगर बीजेपी की सरकार बनी तो क्षेत्र मे बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा.

J&K Assembly Elections: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (08 सितंबर) को जम्मू कश्मीर पहुंचकर एक चुनावी रैली को संबोधित किया. राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के निवासियों से भारत आने और उसका हिस्सा बनने के लिए कहा. उन्होंने पीओके निवासियों से कहा कि हम आपको अपना मानते हैं जबकि पाकिस्तान आपको विदेशी मानता है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राकेश सिंह ठाकुर के समर्थन में रामबन विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुच्छेद 370 को बहाल करने के चुनावी वादे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जब तक भाजपा है, यह असंभव है. केंद्रीय मंत्री ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति में 'विशाल बदलाव' का स्वागत किया और कहा कि युवाओं के पास अब पिस्तौल व रिवॉल्वर के बजाय लैपटॉप और कम्प्यूटर हैं.

राजनाथ सिंह ने किया बड़ा वादा

राजनाथ सिंह ने कहा, 'जम्मू कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करें ताकि हम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास ला सकें. इतना विकास होगा कि पीओके के लोग देखकर कहेंगे कि हमें पाकिस्तान में नहीं रहना है, हम भारत चले जाएंगे. पड़ोसी देश में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने हाल में एक हलफनामा दायर कर कहा कि पीओके एक विदेशी भूमि है.'

'पाकिस्तान आपको विदेशी मानता है'

उन्होंने कहा, 'मैं पीओके के निवासियों को बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान आपको विदेशी मान रहा है लेकिन भारत में लोग आपको ऐसा नहीं मानते हैं. हम आपको अपना मानते हैं इसलिए आइए तथा हमारा हिस्सा बनिए. बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में जम्मू कश्मीर का दौरा कर रहे हैं.

इससे एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी किया, वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और कार्यकर्ताओं की रैली को भी संबोधित किया. रामबन सीट पर भाजपा के ठाकुर का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के अर्जुन सिंह राजू और पार्टी के बागी सूरज सिंह परिहार से है. पिछली बार भाजपा के नीलम कुमार लेंगे ने यह सीट जीती थी लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया.

रक्षा मंत्री का पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद सलीम भट के लिए पड़ोसी बनिहाल जाने का भी कार्यक्रम है जिनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री विकार रसूल वानी से है. वानी बनिहाल सीट से तीसरी बार जीतने की उम्मीद कर रहे हैं, उनके सामने नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद शाहीन और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के इम्तियाज गांधी की प्रमुख चुनौती है.

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: 'काम पर फोकस, समय की पाबंद' कैसा था कोलकाता रेप-मर्डर की पीड़ित का स्वभाव, दोस्तों ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget