एक्सप्लोरर

दीपेन्द्र हुड्डा का विवादित बयान, कहा- जो भी निर्दलीय विधायक बीजेपी के साथ जाएगा, जनता उसे जूते मारेगी

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''बहुत से निर्दलीय हमारे संपर्क में है. निर्दलीय विधायक जनादेश का सम्मान करें. जेजेपी को भी देरी नहीं करनी चाहिए.'' हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा के रोहतक से पूर्व सांसद और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने विवादित बयान दिया है. दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि जो निर्दलीय विधायक बीजेपी की तरफ जा रहे हैं वो अपने लिए कुआं खोद रहे हैं. जो भी सरकार में शामिल होगा जनता उसे जूते मारेगी.

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''बहुत से निर्दलीय हमारे संपर्क में है. निर्दलीय विधायक जनादेश का सम्मान करें. जेजेपी को भी देरी नहीं करनी चाहिए.'' उन्होंने कहा कि ''जो निर्दलीय विधायक बीजेपी की तरफ जा रहे हैं वो अपने लिए कुआं खोद रहे हैं, अपना वोट बेच रहे हैं. जो भी बीजेपी का समर्थन करेगा या सरकार में शामिल होगा जनता माफ नहीं करेगी, जूते मारेगी.''

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से वह अब भी छह सीट दूर है. कांग्रेस 31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से अलग होकर बनी जननायक जनता पार्टी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है. इनेलो और गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी को एक-एक सीट मिली है. इस चुनाव में निर्दलीय ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है. राज्य में इस वक्त जेजेपी और निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा में किंगमेकर की भूमिका में हैं छोटे दल और निर्दलीय, जानिए- किसके पास हैं कितनी सीटें?

महाराष्ट्र: बीजेपी-कांग्रेस ही नहीं 10 से ज्यादा छोटी पार्टियों से भी बने हैं विधायक, जानिए- किसके पास हैं कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget