एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Elections 2022: दोपहर 3 बजे तक 55.66 फीसदी हुआ मतदान, जानें किस विधानसभा में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

HP Elections News : हिमाचल में सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं. इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.

Himachal Pradesh Elections 2022: हिमाचल में आज (12 नवंबर) को विधानसभा चुनाव के  लिए मतदान हो रहे हैं. चुनाव आयोग एप के मुताबिक दोपहर 3 बजे  तक 55.66 फीसदी मतदान हो चुका है. प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच काफी कड़ा मुकाबला हो रहा है. इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. पर्वतीय इलाकों में वोटिंग तेजी से हो रही है. बीजेपी एक बार सत्ता में वापसी करने की बात कह रही है. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर है.

कौन सी विधानसभा में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

सुबह 11 बजे तक केवल 5% तक ही मतदान हुआ था. जैसे जैसे सूरज की किरणें इस बर्फीले प्रदेश में पड़ी वोटिंग के गति में तेजी आई है. 1 बजे तक यहां 37.19 फीसदी मतदान हुआ था. अभी तक सबसे ज्यादा मतदान सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में हुई है. यहां इलेक्शन कमिशन के मुताबिक  41.89 मतदान हुआ है. इसके बाद मंडी विधानसभा में 41.17% मतदान हुआ है. 1 बजे तक सबसे कम मतदान लाहौल विधानसभा में हुई है. यहां 21.95 फीसदी मतदान हुआ है,जबकि चंबा विधानसभा क्षेत्र  में 28.35 फीसदी मतदान हुआ है.

जेपी नड्डा ने क्या कहा
कुल्लू जिले के एनी विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड 46.04 फीसदी , बरासर में 45.49 फीसदी, जुब्बल कोटखाई में  46.07 फीसदी और ठियोग में 46 फीसदी मतदान दोपहर के 1 बजे तक हुआ था. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में मतदान केंद्र संख्या-53 में मतदान किया. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं सबसे निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक मतों का प्रयोग करें और प्रजातंत्र को मजबूत बनाए.

कांग्रेस सांसद ने क्या कहा
कांग्रेस पार्टी के सांसद आनंद शर्मा ने भी शिमला के लॉन्ग वुड में मतदान किया. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "रिवाज नहीं बदलेगा, सरकार बदलेगी, परिवर्तन होगा. आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा, उनका चेहरा सामने आ गया है. वह भाजपा की B टीम है और वोट काटने के लिए हैं."

Gujarat Elections 2022: गोधरा से BJP ने सीके राउलजी को दिया टिकट, बिलकिस बानो के दोषियों पर की थी टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget