एक्सप्लोरर

आखिरी चरण: EVM में कैद होगी पीएम मोदी-रविशंकर, शत्रुघ्न और सनी देओल सहित इन दिग्गजों की किस्मत

लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में सातवें और आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को खत्म हो जाएगा. इस दिन 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 59 सीटों पर चुनाव होना है. अंतिम चरण में कई वीवीआईपी उम्मीदवार मैदान में हैं.

नई दिल्ली: लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में सातवें और आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को खत्म हो जाएगा. इस दिन 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 59 सीटों पर चुनाव होना है. अंतिम चरण में कई वीवीआईपी उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां जानिए ऐसे ही उम्मीदवारों और उनके लोकसभा सीट के बारे में.

बिहार- बिहार में 19 मई को लोकसभा की आठ सीटों पर चुनाव होना है. यहां से कई हाई प्रोफाइल इस चरण में मैदान में हैं. इनमें- पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और उनके मुकाबले कांग्रेस उम्मीदार शत्रुघ्न सिन्हा हैं. पाटलिपुत्र से आरजेडी उम्मीदाव को लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी उम्मीदवार मैदान में हैं. इनके मुकाबले बीजेपी से राम कृपाल यादव मैदान में हैं. वहीं, काराकाट सीट से आरएलएसपी चीफ उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं.

उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदवार हैं. गोरखपुर में भी इस बार का मुकाबला दिलचस्प है. यहां से इस बार भोजपुरी सिने स्टार रवि किशन मैदान में हैं. यह सीट यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सेफ सीट मानी जाती है और यहां से बीजेपी 1991 से जीतती आ रही थी. हालांकि, 2018 के उप-चुनाव में बीजेपी को यहां से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, गाजीपुर से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं. कुशीनगर लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार आरपीएन सिंह चुनाव मैदान में हैं.

पंजाब- पंजाब की सभी 13 सीटों पर एक ही चरण में 19 मई को मतदान हो रहा है. गुरुदासपुर से बीजेपी ने सनी देओल को चुनाव मैदान में उतारा है. केंद्री य मंत्री हरदेव सिंह पुरी को बीजेपी ने अमृतसर से चुनाव में उतारा है. चंडीगढ़ से बीजेपी ने किरण खेर को एक बार फिर से मौका दिया है. पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल इस बार खुद भी फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं.

पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने महान स्वतंत्रता सैनानी सुभाषचन्द्र बोस के परिवार के सदस्य चन्द्र कुमार बोस को कोलकाता दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया है. यह सीट कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पसंदीदा क्षेत्र हुआ करता था. वह यहां से छह बार चुनाव जीत चुकी हैं. नुसरत जहां और मिमि चक्रवर्ती भी इस बार बशिरहाट और जाधवपुर लोकसभा सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.

झारखंड और हिमाचल प्रदेश- झारखंड के दुमका से पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन मैदान में हैं. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सीट से बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर चुनावी मैदान में हैं. प्रदेश के मंडी सीट से आश्रय शर्मा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. आश्रय के पिता राज्य में बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने वालीं साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें बढ़ीं, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट साध्वी के नाथूराम को देशभक्त कहने पर कमलनाथ ने कहा- शुक्र है उन्होंने देवता नहीं कहा हरियाणा: मदद के नाम पर करता थे यौन शोषण, प्रोफेसर सहित तीन सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget