एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: अशोक तंवर के चैप्टर को कुमारी शैलजा ने इतिहास बताया

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: कुमारी शैलजा की अगुवाई में कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ रही है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: पार्टी की गुटबाजी से निपटने से लिए कांग्रेस ने राज्य में बड़े बदलाव किए थे. विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से ठीक पहले कांग्रेस ने प्रदेश की कमान अशोक तंवर से लेकर कुमारी शैलजा को दे दी थी. लेकिन पार्टी के इस फैसले से नेताओं की आपसी फूट और बढ़ गई. अध्यक्ष पद हाथ से जाने के बाद अशोक तंवर कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं. वहीं नई प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा का कहना है कि अब अशोक तंवर का चैप्टर बंद हो चुका है और वह चुनाव जीतने की कोशिशों में लगी है.

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून को दिए इंटरव्यू में शैलजा ने अशोक तंवर द्वारा सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन करने पर हैरानी जाहिर की. उन्होंने कहा, ''जब अशोक तंवर ने कांग्रेस अध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन किया तो उन्हें हैरानी हुई थी, लेकिन तंवर के इस्तीफा देने पर वह बिल्कुल भी हैरान नहीं हुईं.''

इसके साथ ही कुमारी शैलजा ने तंवर के चैप्टर को इतिहास बताया. शैलजा ने कहा, ''हम पार्टी की प्रक्रिया में यकीन रखते हैं. पार्टी ने सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए कैंडिडेट्स को टिकट दिया है. नेता को पार्टी के फैसले का सम्मान करना चाहिए. खैर अब तंवर का चैप्टर बंद हो चुका है और हम बीजेपी को हराने की कोशिशों में लगे हैं.''

इस बात पर थी तंवर की नाराजगी

अध्यक्ष पद हाथ से जाने के बाद अशोक तंवर ने पार्टी के दिग्गज नेताओं पर सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए थे. टिकट बंटावरे से पहले भी तंवर ने राज्य कांग्रेस को हुड्डा कांग्रेस कहकर सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया. टिकट बंटवारे में अपने सहयोगियों को जगह नहीं मिलने के बाद अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

हरियाणा चुनाव: दो मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर बीजेपी ने खेला बड़ा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget