एक्सप्लोरर

Haryana Election Result: नतीजों से मिला सबक, राष्ट्रीय मुद्दों बनाम स्थानीय मुद्दों में जीत मिली स्थानीय मुद्दों पर

योगेंद्र यादव ने कहा कि कहीं ना कहीं राष्ट्रीय मुद्दों और स्थानीय मुद्दों के बीच ये चुनाव रहा और ऐसा लगता है कि जनता ने भाजपा की राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ने की कोशिश को नकार दिया है और स्थानीय मुद्दों के आधार पर ही वोट दिया है.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ के विशेष चुनावी कवरेज में स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि कहीं ना कहीं राष्ट्रीय मुद्दों और स्थानीय मुद्दों के बीच ये चुनाव रहा और ऐसा लगता है कि जनता ने भाजपा की राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ने की कोशिश को नकार दिया है और स्थानीय मुद्दों के आधार पर ही वोट दिया है.

योगेंद्र यादव के मुताबिक निकम्मी सरकार और कमजोर विपक्ष के बाद भी जनता ने उम्मीदवार, स्थानीय मुद्दों को ही तरजीह दी. ना केवल किसी परिवार को ध्यान में रखा और ना ही किसी पार्टी की ओर स्पष्ट झुकाव दिखाई दिया.

इसके जवाब में भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि हमारा कॉन्फिडेंस अभी भी हाई है और हमें लगता है कि नतीजे आने के बाद तस्वीर साफ होगी.

बीजेपी के लिए हरियाणा में 'मनोहर' नहीं हालात, दुष्यंत बिगाड़ेंगे या कांडा बचाएंगे

Haryana Election Result: नतीजों से मिला सबक, राष्ट्रीय मुद्दों बनाम स्थानीय मुद्दों में जीत मिली स्थानीय मुद्दों पर (फाइल फोटो)

बीजेपी के लिए हरियाणा में 'मनोहर' नहीं हालात

बीजेपी ने एक्जिट पोल के नतीजों के बाद चुनावी नतीजों की जिस मनोहर तस्वीर की उम्मीद की थी वो फिलहाल खटास में है. ऐसा नहीं है कि सरकार बनाना बीजेपी को नहीं आता, निश्चित रूप से ही पार्टी की मशीनरी इस पर विचार कर रही होगी कि आगे क्या रुख अपनाना है. लेकिन दुष्यंत चौटाला ने आज के दौर की हरियाणा की राजनीति में जो कर दिखाया है उसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी. अब दुष्यंत को मनाना हो या अपने ही दम पर सरकार बनाना हो ये दोनों सवाल बीजेपी के सामने विराट बन खड़े हुए हैं.

Haryana Election Result: नतीजों से मिला सबक, राष्ट्रीय मुद्दों बनाम स्थानीय मुद्दों में जीत मिली स्थानीय मुद्दों पर

'किंगमेकर' चौटाला ने नहीं खोले पत्ते

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में सरकार गठन के लिए बीजेपी या कांग्रेस को समर्थन देने के मुद्दे पर अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ बीजेपी या विपक्षी कांग्रेस में से कोई भी अपने दम पर राज्य में सरकार बनाती प्रतीत नहीं हो रही है. रुझानों में दस महीने पुरानी जजपा कम से कम 10 सीटों पर आगे है जिससे लग रहा है कि पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ‘किंगमेकर’ की भूमिका में होंगे.

चौटाला ने कहा,"यह (मनोहर लाल) खट्टर सरकार के खिलाफ जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर है." यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी बीजेपी को समर्थन देगी या कांग्रेस को, चौटाला ने संवाददाताओं से कहा,"अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. पहले हम अपने विधायकों की बैठक बुलाएंगे, फैसला करेंगे कि सदन में हमारा नेता कौन होगा और फिर इस पर आगे सोचेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget