एक्सप्लोरर

Haryana Vidhan Sabha Chunav: हरियाणा में वो कौन सी सीटें हैं, जिन्हें लेकर अड़ गई AAP? न बनी बात तो प्लान-बी भी तैयार

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में AAP, कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हो गई है. आप का कहना है वह सीटों की संख्या पर समझौता करने को तैयार है....

Haryana Elections 2024: हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. अब तक ये माना जा रहा था कि यहां आम आदमी पार्टी (AAP) अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन अब AAP, कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हो गई है. आप का कहना है वह सीटों की संख्या पर समझौता करने को तैयार है, लेकिन कलायत जैसे विधानसभा क्षेत्रों पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है. 

कलायत विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है तो वहीं AAP कुरुक्षेत्र में कम से कम एक सीट मांग रही है. कुरुक्षेत्र से जो सीट मिलेगी उस पर आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेंगे. इस बीच पार्टी का प्लान B पर भी काम जारी है.

लगातार जनसभाएं कर रहीं सुनीता केजरीवाल 

कांग्रेस बीजेपी के बागियों पर कड़ी नजर रखे हुए है. अगर गठबंधन की बातचीत विफल हो जाती है तो AAP उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू कर देगी. बीते रोज आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ऐलान किया था कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.

जब उनसे कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि इस बारे में अब तक बातचीत चल रही है, लेकिन जल्दबाजी में कुछ भी नहीं कहा जा सकता. उनकी पार्टी लगातार हरियाणा में काम कर रही है. पार्टी प्रवक्ता का यह भी कहना था कि ग्राउंड पर उनका संगठन मजबूत है और सुनीता केजरीवाल लगातार जनसभाएं भी कर रही हैं.

कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती थी AAP

यह बात सामने आई थी कि हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फंस सकती है. आप सूत्रों ने बताया था कि उनकी पार्टी को कांग्रेस का फार्मूला मंजूर नहीं है. आम आदमी पार्टी का कहना था कि यदि कांग्रेस अपने मौजूदा फार्मूले पर अड़ी रहती है तो आम आदमी पार्टी कोई गठबंधन नहीं करेगी. बता दें की 12 सितंबर को हरियाणा में नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. 

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है कांग्रेस

वहीं कांग्रेस की बात करें तो विधानसभा चुनाव को लेकर वह अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. पार्टी ने ओलंपियन विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है. यही नहीं पार्टी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला - किलोई, राव दान सिंह को महेंद्रगढ़, आफताब अहमद को नूंह, उदय भान को होडल, बदली से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स को टिकट दिया है. पहले लिस्ट में 31 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए थे. इसके बाद एक और प्रत्याशी का नाम जारी किया. कांग्रेस ने इसराना एससी सीट  से बलबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

यह भी पढ़ें- बैलेंस या कुछ और...PM मोदी के 'हनुमान' के आगे पशुपति पारस को पावरफुल बना देगी BJP? अंदरखाने चल रहा ये विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget