एक्सप्लोरर

हरियाणा में NDA और INDIA का काम बिगाड़ेंगी मायावती, इस पार्टी के साथ मिलकर BSP ने बना लिया बड़ा प्लान

Mayawati in Haryana: मायावती हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है, जिसको लेकर दोनों ही पार्टी जींद में विशाल रैली करने जा रहे है.

INLD BSP Alliance In Haryana: हरियाणा की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्मदिन पर जींद में रैली करने जा रही है. इसे लेकर आई एन एल डी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने पूरा प्लान बताया है. उन्होंने बताया कि इस रैली के पीछे का उद्देश्य क्या है और कौन-कौन नेता इसमें शामिल होंगे.

आईएनएलडी प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि पार्टी मीटिंग में यह तय किया गया है कि चौधरी देवीलाल के जन्मदिन पर सम्मान रैली निकाली जाएगी, जिसमें गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी नेता शामिल होंगे. हरियाणा तक की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा सुप्रीमो मायावती को बुलाया जा रहा है. इसके साथ ही चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल और कई वरिष्ठ नेताओं को उस रैली में आमंत्रित किया जा रहा है. 

 हरियाणा में बनेगी इनेलो बसपा की सरकार 

इनेलो और बसपा के गठबंधन के बाद यह पहली रैली आयोजित की जा रही है, जो की एक बड़े पैमाने पर जींद में होगी. इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जींद में होने वाली रैली लाखों लोगों की रैली रिकॉर्ड तोड़ होगी. रामपाल माजरा ने कहा कि क्योंकि विधानसभा चुनाव नजदीक है और उसके पहले आयोजित की जा रही है रैली जनता पर प्रभाव जरूर डालेगी. इसके बाद परिवर्तन की दिशा में हरियाणा प्रदेश आगे बढ़ेंगा. माजरा ने कहा कि जींद में कराई जा रही रैली के बाद इनेलो और बसपा का असर हरियाणा की जनता पर दिखेगा. इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने दावा करते हुए कहा कि इस रैली के बाद जनता डाइवर्ट हो जाएगी और इनेलो और बसपा की सरकार हरियाणा में बनेगी.

भाजपा ने हरियाणा में जातीय जहर घोला- रामपाल माजरा

अजय सिंह चौटाला की ओर से जब यह कहा गया कि इनेलो और बसपा का गठबंधन भाजपा ने करवाया है तो इस पर रामपाल माजरा ने कहा कि यह सब मिथ्या है. एनडीए का गठबंधन 38 पार्टियों के साथ हुआ है तो वहीं इंडिया गठबंधन का 27 पार्टियों से बनी है. भाजपा पर निशाना साधते हुए माजरा ने कहा कि भाजपा भाईचारे के खिलाफ है. वह हिंदू और मुसलमान में लड़ाई लगाने का प्रयास कर रही है. भाजपा ने हरियाणा में जातीय जहर घोला हुआ है. इसलिए हमारा गठबंधन भाईचारे का गठबंधन है और यह भाजपा के नीतियों पर एक ठेस है.

चेहरा नहीं चाल बदलने से जीता जाता है जनता की दिल- सामपाल माजरा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए रामपाल माजरा ने कहा कि उनके शासनकाल में कई फैसले जनता के विरुद्ध लिए गए, जिनको अब नायब सिंह सैनी बदल रहे हैं. इससे यह साबित होता है कि मनोहर लाल के शासनकाल में बहुत से ऐसे फैसले हैं जो जनविरोधी हैं और इस समय हरियाणा प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर होने की वजह से हरियाणा में मुख्यमंत्री बदले गए हैं. उन्होंने कहा कि चेहरा बदलने से नहीं बल्कि सरकार की चाल बदलने से लोगों के दिल जीते जा सकते हैं. मनोहर लाल पर निशाना चाहते हुए माजरा ने कहा कि सब जानते हैं कि वह हरियाणा की जनता का सत्यानाश करके गए हैं.

यह भी पढ़ें- नायब सिंह सैनी, दुष्यंत चौटाला, भूपेंद्र हुड्डा... CM रेस में पहली पसंद कौन, सर्वे में चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget