एक्सप्लोरर

'यही हमारी गलती रह गई', जानें बृजभूषण सिंह के किस आरोप पर विनेश फोगाट ने कहा ऐसा

विनेश फोगाट ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए ही मैंने राजनीति में आने का फैसला किया है. विनेश फोगाट ने बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह पर भी निशाना साधा

Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है. इसी कड़ी में विनेश फोगाट ने एबीपी न्यूज को अपने राजनीति में आने की वजह बताई साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता बृजभूषण सिंह पर भी बात की. 

विनेश फोगाट ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, 'राजनीति में आई नहीं, बुलाई गई हूं.' विनेश फोगाट ने बृजभूषण के हाल में दिए गए बयान पर भी पलटवार किया. दरअसल, बृजभूषण ने कहा था, 'विनेश फोगाट पहलवान थी. अगर मैंने छेड़छाड़ की तो उसे मुझे जोरदार थप्पड़ उसी वक्त मारना चाहिए था, लेकिन वह तो कांग्रेस के षड्यंत्र का हिस्सा थी.'

'बहुत सारी बच्चियां बच जातीं'

विनेश फोगाट ने बृजभूषण के वार पर पलटवार करते हुए कहा, 'यही हमारी गलती रह गई. परमात्मा ने इतनी हिम्मत पहले नहीं दी, अगर दे देते तो बहुत सारी बच्चियां बच जातीं. अभी थप्पड़ मारने का भी वक्त आएगा.' वो बोलीं, 'दुश्मनों से लड़ने के लिए ताकत चाहिए. अगर मैं ताकतवर होती तो बृजभूषण सिंह को जेल भेजती.'

राजनीति में आने की बताई वजह

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने राजनीतिक अखाड़े में आने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा, 'राजनीति में आना हमारी मजबूरी है. सड़क पर जाएं तो वहां से फेंक रहे हैं. ओलंपिक में जाएं तो वहां से टांग खींच रहे हैं. करें तो क्या करें. राजनीति में आने का सोचा नहीं था लेकिन अब लोगों का प्यार और सम्मान मिल रहा है.'

'हर लड़ाई जीतने की है उम्मीद'

पहलवान और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए रविवार को कहा कि उन्हें लोगों के आशीर्वाद से हर लड़ाई जीतने की उम्मीद है. फोगाट को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है. हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी.

जुलाना पहुंचने पर फोगाट का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा बुजुर्गों, महिलाओं और विभिन्न खापों के सदस्यों समेत उनके समर्थकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया तथा आशीर्वाद दिया. कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें उनका नाम भी पार्टी उम्मीदवारों में शामिल था.

ये भी पढ़ें: 'विनेश-पूनिया के मामले पर रहें चुप...', बीजेपी आलाकमान की बृजभूषण को हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget