एक्सप्लोरर

Haryana Elections 2024: किसान-पहलवान बिगाड़ देंगे हरियाणा में BJP का चुनावी प्लान? स्मृति ईरानी ने दिया ये जवाब

Haryana Poll: स्मृति ईरानी ने एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की स्थिति, केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद का असर और महिला पहलवान जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से जीत-हार को लेकर तमाम दावे किए गए. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हरियाणा चुनाव पर कई बड़ी बातें कहीं. 'एबीपी न्यूज' के शिखर सम्मेलन में जब उनसे पूछा गया कि क्या किसान आंदोलन और पहलवानों के मुद्दे से बीजेपी को नुकसान होगा तो जवाब आया, "भारत सरकार ने निष्पक्षता से मामले की जांच कराई, उनकी मांगों पर भी ध्यान दिया. अभी मामला न्यायालय में है इसलिए इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगी." स्मृति ईरानी ने इंटरव्यू के दौरान दोनों बड़े मुद्दों से बीजेपी को राज्य में नुकसान की बात को खारिज कर दिया.

बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी से पूछा गया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के बाहर आने का कितना असर होगा? उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें दिल्ली की सेवा के लिए चुना गया है, पहले यहां काम करके दिखाएं. यहां पर न सिर्फ नालियां चोक हैं, न सिर्फ झुग्गियां तोड़ी जा रहीं हैं, न सिर्फ गरीब परिवार परेशान है, क्योंकि यहां आप की सरकार है. अगर वह अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को समझते हैं तो पहले उनकी जवाबदेही दिल्ली की जनता के प्रति बनती है. उन्होंने झुग्गी वालों को बेहतर जिंदगी का वादा किया था वो कब मिलेगा."

"कैमरा ले चलें तो पता चलेगा कि...", बोलीं स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने बताया कि जहां तक हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो उन्हें नहीं लगता कि कोई उस आदमी की राह देख रहा है जो शराब घोटाले में जेल गया है. जब केजरीवाल की दिल्ली में तीन विधानसभा चुनावों में जीत और एक बार नगर निगम में जीत की बात कहकर हरियाणा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया तो स्मृति ईरानी ने कहा कि आप अगर इस कार्यक्रम स्थल से 10 किमी की दूरी पर ही कैमरा लेकर चलें तो पता चल जाएगा कि चुनाव में किए गए वादे और जनता को सेवा देने में कितना फर्क है.

खिलाड़ियों का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान!

बीजेपी नेत्री से इंटरव्यू के दौरान महिला पहलवानों के मामले में बीजेपी की चुप्पी को लेकर सवाल पूछा गया तो वह बोलीं, "मेरे साथ किस खिलाड़ी ने कब बैठक की और क्या कहा इस पर नहीं बोलूंगी. अगर बोलूंगी तो केजरीवाल को छोड़िए, आज वही हेडलाइंस बन जाएगी. मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं करूंगी."

ये भी पढ़ें: CBI का बड़ा एक्शन, जूनियर डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget