एक्सप्लोरर

Haryana Polls: विनेश फोगाट BJP के लिए झटका हैं? चुनाव से पहले रेसलर पर क्या बोले CM नायाब सिंह सैनी

Haryana Assembly Election: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में जाने पर कहा कि विपक्षी दल राजनीति कर रहा है.

Haryana Assembly Election 2024 Latest News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस का हिस्सा बने हैं, जिसे लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक बीजेपी के लिए झटका माना जा रहा है. हालांकि, जब इस बारे में हरियाणा क मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल किया गया तो उन्होंन बड़ा ही रोचक जवाब दिया. 

हिंदी चैनल आज तक को दिए इंटरव्यू में सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस की आलोचना की और दोनों रेसलर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा के हीरे हैं, वे देश की शान हैं और उन्होंने भारत का नाम ऊंचा किया है, लेकिन कांग्रेस राजनीति कर रही है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा नहीं होना चाहिए. आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि उनके पास विधायक होते तो राज्यसभा भेजते. इन खिलाड़ियों ने जब मेडल जीता था तब तो इनकी सरकार थी, इन्होंने तब क्यों नहीं कुछ किया.

कांग्रेस को लेकर और क्या बोले?

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर फैसले - चाहे वो CAA हो या किसान आंदोलन - पर कांग्रेस राजनीति करती है. अरे, कोई तो काम अच्छा किया होगा...किसी काम को तो आप अच्छा कह दो. कांग्रेस में जो युवा सोचता था कि नौकरी मंत्री या विधायक के चक्कर काटने से मिलेगा उसे अब पता है की बीजेपी सरकार में नौकरी कोचिंग के चक्कर काटने और पढ़ने से मिलेगी."

हरियाणा चुनाव पर की भविष्यवाणी!

हरियाणा के मुख्यमंत्री सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी भविष्यवाणी की है. नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा. सुनिए, समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान वह क्या बोले?:

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: 'प्रोटेस्ट में पियक्कड़...', ममता सरकार के मंत्री का बड़ा आरोप, BJP-CPM का भी लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget