एक्सप्लोरर

हरियाणा: चुनावी रैली में पीएम मोदी का दावा- 'बीजेपी की दोबारा सरकार बने, ये जनता ने फैसला कर लिया है'

पीएम मोदी ने कहा, मैं दो दिन से हरियाणा में हूं, हवा का रुख साफ-साफ पता लग रहा है. ये सब तब हो रहा है जब आपने डबल इंजन लगाया. दिल्ली में नरेन्द्र मोदी का इंजन और हरियाणा में मनोहर लाल का इंजन.

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान में अब एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है. ऐसे में बीजेपी के सभी दिग्गज नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए सारे दांव पेंच आजमा रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य के चरखी दादरी में एक जनसभा को संबोधित किया है.

पीएम मोदी ने कहा, ''मैं दो दिन से हरियाणा में हूं. हवा का रुख साफ-साफ पता लग रहा है. बीजेपी दोबारा हरियाणा की सेवा करे, ये जनता ने फैसला कर लिया है.'' उन्होंने कहा कि ''हरियाणा का ये क्षेत्र अब 4-5 नेशनल हाईवे से जुड़ गया है, नए मेडिकल कॉलेज यहां बन रहे हैं, लॉस्टिक हब बन रहा है. ये सब तब हो रहा है जब आपने डबल इंजन लगाया. दिल्ली में नरेन्द्र मोदी का इंजन और हरियाणा में मनोहर लाल का इंजन.'' प्रधानमंत्री यह भी कहा कि ''कभी दो तीन सीटों वाली बीजेपी आज हरियाणा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आप सब के आशीर्वाद और प्रेम के कारण पहुंची है. पवित्रता, परिश्रम और ईमानदारी पर आज हरियाणा की जनता मुहर लगा रही है.''

मोदी ने बताया कि ''हरियाणा मुझे खींच के ले आता है, इतना प्यार आपने मुझे दिया है. मैं आप लोगों से आशीर्वाद लेने और आपको नमन करने आता हूं. मुझे यहां से एक ऊर्जा मिलती है. उन्होंने कहा, विकास को ध्यान में रखकर, राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर आपके द्वारा दिए गए वोट ने बांटने वाली राजनीति को परास्त कर दिया है. हरियाणा ने जो शत-प्रतिशत समर्थन इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को दिया है, उसका असर आज दिख रहा है.

पीएम ने दावा किया कि ''हमारे गांव देश में हो रहे सामाजिक परिवर्तन को गति दे रहे हैं. हमारे गांव ही अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखते हुए समाज को नई सोच और नए रास्ते पर ले जा रहे हैं. देश के गांवों ने ही खुले में शौच से मुक्ति का संकल्प सिद्ध किया.''

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, जहां पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है. 24 अक्टूबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे. बीजेपी ने हरियाणा में 75+ का लक्ष्य रखा है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी के लिए जोर आजमाइश कर रही है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान मायावती ने किया मजहब बदलने का एलान, कहा- सही समय पर बौद्ध धर्म अपना लूंगी

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी के घोषणा पत्र में सावरकर को 'भारत रत्न' देने का वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget