एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव: हरियाणा में सबसे ज्यादा वोटों से जीते कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गढ़ी सांपला किलोई सीट पर बीजेपी के कैंडिडेट सतीश नांदल को 58,213 वोटों से हराया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में हुड्डा को सोनीपत लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: 24 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भूपेन्द्र सिंह हुड्डा एक बार फिर राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के तौर पर उभरे हैं. इतना ही नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने विधानसभा चुनाव में भी सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. हुड्डा ने गढ़ी सांपला किलोई सीट पर बीजेपी के कैंडिडेट सतीश नांदल को 58,213 वोटों से हराया है.

इलेक्शन कमीशन के डाटा के मुताबिक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को 97,330 वोट मिले जबकि नांदल को 39,256 वोट हासिल हुए. 2019 के लोकसभा चुनाव में हुड्डा को सोनीपत लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा. कुछ वक्त पहले हुड्डा ने बागी तेवर अख्तियार कर लिए थे, जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान उनके सामने झुक गया. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया और वह इस वक्त राज्य में सबसे बड़ा जाट चेहरा भी हैं.

हरियाणा में ये रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे

हरियाणा की बात करें तो यहां बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े 46 से 6 सीट पीछे रह गई है. बीजेपी ने यहां 90 में से 40 सीटें जीती हैं और कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है. जेजेपी 10 सीटों पर जीती है और अन्य के खाते में 9 सीटें गई हैं. नतीजों के आधार पर राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना दिख रही है. हालांकि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां सरकार बनाने का दावा कर रही हैं. जेजेपी अभी हरियाणा में किंगमेकर की भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने में दिक्कत नहीं, हरियाणा में निर्दलीय लगाएंगे बेड़ा पार

महाराष्ट्र: नागपुर साउथ वेस्ट सीट से लगातार तीसरी बार जीते सीएम फडणवीस, इस बार वोटों का अंतर घटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget