एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: बीजेपी, कांग्रेस का इन 27 सीटों पर क्यों है फोकस, यहां जानिए

Gujarat Election 2022: विरोध-प्रदर्शन को तेज होता देख भूपेंद्र पटेल सरकार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वह परियोजना को रोकने के लिए केंद्र से बात करेगी.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में राज्य का सरताज कौन होगा, इसके लिए बीजेपी, कांग्रेस और गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ने जा रही नई नवेली आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. राज्य में पहले चरण में 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को मतदान होंगे और दूसरे चरण के मतदान 5 दिसंबर को होंगे. लेकिन बीजेपी और कांग्रेस गुजरात की 182 में से 27 सीटों पर खासतौर पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. 

राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 13 अनुसूचित जाति (SC) और 27 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं. जबकि 13 अन्य सीटें ऐसी हैं जहां आदिवासी वोटर निर्णायक हैं. इसको देखते हुए गुजरात के आदिवासियों को रिझाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही कोशिशें कर रही हैं. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में एसटी सीटों पर कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ते हुए बढ़त हासिल की थी. कांग्रेस ने 27 में से 15 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी की झोली में महज 9 सीटें आई थीं. जबकि कांग्रेस की सहयोगी रही भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 सीटें हासिल हुई थईं. वहीं, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा था. 

आदिवासी कर चुके हैं प्रदर्शन
पिछले पांच सालों में कांग्रेस के तीन एसटी विधायक- अश्विन कोतवाल, जीतू चौधरी और मंगल गावित ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाईन कर ली है. इस दौरान कांग्रेस के एक अन्य विधायक अनिल जोशियारा और पंचमहल से निर्दलीय विधायक का निधन हो गया, इससे पार्टी को झटका लगा है. हालांकि बीजेपी को भी इन सीटों पर चिंता सता रही है क्योंकि तापी और नर्मदा नदियों के किनारे रहने वाले दक्षिण गुजरात के आदिवासियों ने केंद्र की मोदी सरकार की तापी-नर्मदा नदी-जोड़ने की परियोजना का विरोध किया था.. 

बेहतर प्रदर्शन करना लक्ष्य
वहीं, विधायक अनंत पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस इस क्षेत्र में पांच बड़े विरोध-प्रदर्शन कर चुके हैं. विरोध-प्रदर्शन को तेज होता देख भूपेंद्र पटेल सरकार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वह परियोजना को रोकने के लिए केंद्र से बात करेगी. इसके साथ ही कांग्रेस ने उत्तर, मध्य और दक्षिण गुजरात तक में फैली आदिवासी सीटों पर अपने पिछले प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए भी रणनीति पर काम कर रही है. 

यही वजह है कि एसटी सीटों के महत्व को समझते हुए पीएम मोदी और सांसद राहुल गांधी दोनों ही आदिवासियों का अपने भाषणों में जिक्र कर चुके हैं. उसके अलावा बीजेपी और कांग्रेस आदिवासियों के लिए किए गए उनके कामों का याद दिला रही हैं. इससे साफ है कि दोनों ही पार्टियां आदिवासी वोटों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: गुजरात के रण में साधू-संत भी आजमाएंगे हाथ, जानें- किसने और किस सीट से दिया है टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget