एक्सप्लोरर

Hardik Patel Profile: 2017 में बीजेपी के खिलाफ तो 2022 में उसी के टिकट पर लड़ रहे हैं चुनाव, जानिए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के बारे में सबकुछ

Gujarat Election News : गुजरात के विरमगाम विधानसभा सीट पर चुनाव दूसरे चरण में 5 दिसंबर को होने वाला है. गुजरात चुनाव में इस सीट को काफी महत्वपूर्ण माना जाना जा रहा है.

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव होने में अब मात्र 6 दिनों का समय बचा है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल से अपने गढ़ रहे इस इलाके को बचाने की तैयारी कर रही है. राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी. इन चुनावों में बीजेपी के प्रमुख उम्मीदवारों में से एक हार्दिक पटेल भी हैं. हार्दिक ने अपनी राजनीतिक पारी कांग्रेस पार्टी से शुरू की थी. हालांकि इस बार वह बीजेपी के टिकट पर वीरमगाम विधानसभा सीट से चुनावी रण में हैं.

आइए जानते हैं हार्दिक से जुड़ी कुछ बातें


1- 2015 में रिजर्वेशन के लिए पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व करते हुए हार्दिक पटेल प्रमुखता से उभरे थे.  उन्होंने आंदोलन के हिस्से के रूप में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) का नेतृत्व किया और गुजरात में एक सामुदायिक सामाजिक समूह सरदार पटेल समूह (SPG) के सदस्य भी रहे थे.

2- लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले 2019 में ही पाटीदार नेता कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उन्हें जुलाई 2020 में गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

3-हार्दिक पटेल ने मई 2022 में अपने ट्विटर बायो से पार्टी का नाम और चिह्न हटाने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने गुजरात में कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं द्वारा दरकिनार किए जाने की शिकायत की थी.

4-कांग्रेस छोड़ने के कुछ दिनों बाद हार्दिक पटेल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया था.

5- यह पहली बार होगा जब हार्दिक पटेल गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. वह 2017 के गुजरात चुनाव में नहीं लड़ सके क्योंकि वह 25 वर्ष की न्यूनतम आयु मानदंड को पूरा नहीं करते थे. हार्दिक पटेल ने गुजरात की जामनगर सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि गुजरात उच्च न्यायालय ने उनके चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.

क्या है इस सीट का इतिहास
इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस विरमगाम सीट पर लाखा भरवाड को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने कुंवर जी ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया है. 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर करीब 41 फीसदी मतदान हुए थे. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल किया था. हालांकि पाटीदार आंदोलन राज्य में शांत होने के बाद बीजेपी को इस सीट से काफी उम्मीदें हैं. हार्दिक को गुजरात के बड़े पाटीदार नेताओं में एक माना जाता है.

Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला का पूरा नहीं हो पाया पॉलीग्राफ टेस्ट, फीवर की है शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget