एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला का पूरा नहीं हो पाया पॉलीग्राफ टेस्ट, फीवर की है शिकायत

Delhi Murder Case: आफताब पूनावाला पर उसकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या का आरोप है. अभी आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हुआ है. इसके बाद नार्को टेस्ट भी होगा.

Delhi Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) का दूसरा सेशन गुरुवार (24 नवंबर) से हुआ है. आफताब की तबीयत खराब होने के कारण पॉलीग्राफ टेस्ट खत्म नहीं हुआ है. अगर उसकी तबीयत ठीक रही तो उसे शुक्रवार (25 नवंबर) को भी बुलाया जा सकता है. आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का पहला सेशन मंगलवार को रोहिणी के एफएसएल में हुआ था. 

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के पीआरओ संजीव के गुप्ता ने कहा कि आफताब को बुखार की शिकायत के बाद आज पॉलीग्राफ टेस्ट अधूरा रह गया. पुलिस उसे कल वापस एफएसएल लाएगी बाकी पॉलीग्राफ टेस्ट फिर जारी रहेगा. इसके बाद पुलिस आफताब को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) से वापस ले गई. 

श्रद्धा मर्डर केस में हुआ एक और खुलासा

आफताब ने पुलिस के सामने एक और बड़ा खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, आफताब ने बताया है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए उसने कई हथियारों का इस्तेमाल किया था. पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है.

इससे पहले गुरुवार को दिन में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की निदेशक दीपा वर्मा ने कहा था कि आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट के और भी सेशन हो सकते हैं. अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती. विशेषज्ञों की एक सामूहिक टीम तय करेगी कि उसका नार्को टेस्ट कब किया जाएगा. आंबेडकर अस्पताल के सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा होने के बाद पूनावाला का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और परिणाम दो दिनों में आने की उम्मीद है. 

कब हो सकता है नार्को टेस्ट?

आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उसका नार्को टेस्ट कराया जा सकता है. सूत्रों ने कहा कि पूनावाला का नार्को टेस्ट सोमवार को किए जाने की संभावना है. पॉलीग्राफ जांच में रक्तचाप, नब्ज और सांस की दर जैसी शारीरिक गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है और इन आंकड़ों का इस्तेमाल यह पता लगाने में किया जाता है कि व्यक्ति सच बोल रहा है या नहीं. 

मई में की थी श्रद्धा की हत्या

आफताब पूनावाला पर उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या का आरोप है. पुलिस के अनुसार, आफताब (Aftab Poonawala) ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे और इन्हें कई जगहों पर फेंका था. इस हत्याकांड को बीते मई के महीने में अंजाम दिया गया था. श्रद्धा (Shraddha Walkar) के पिता ने जब गुमशुदगी की शिकायत दी तो पुलिस ने जांच शुरू की. इस हत्याकांड का खुलासा इसी महीने हुआ है. 

ये भी पढ़ें- 

Exclusive: एबीपी न्यूज के हाथ लगी आरोपी आफताब की इंटेरोगेशन रिपोर्ट, अब दिल्ली पुलिस के सामने ये है सबसे बड़ा चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget