एक्सप्लोरर

Gujarat Election: राहुल गांधी 22 नवंबर को गुजरात में करेंगे चुनावी रैली, भारत जोड़ो यात्रा से लेंगे विश्राम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर गुजरात में चुनावी रेलियां करेंगे. पार्टी आगामी 15 दिनों में कुल 25 मेगा रैली करेगी जो 125 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा.

Rahul Gandhi Election Campaign In Gujarat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को विश्राम देकर गुजरात में चुनावी रैली करेंगे. वह 22 नवंबर को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगें. जबकि उन्होंने हिमाचल विधानसभा चुनाव में एक भी चुनावी रेली नहीं की थी जिसके बाद से वह कई नेताओं के निशाने पर थे उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

हिमाचल में चुनावी रैली न करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में राहुल गांधी का एक भी रेली न करना क्या एक राजनीतिक कदम है. हालांकि हिमाचल में कांग्रेस की प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओ ने चुनावी प्रचार की कमान संभाली हुई थी. अब राहुल गांधी ने निर्णय कर लिया है कि वह गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे.

कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनावी रेलियां करेंगे

हिमाचल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब कांग्रेस का पूरा फोकस गुजरात विधानसभा की ओर है. अगले कुछ हफ्तों में, कांग्रेस के प्रमुख पार्टी  के नेता चुनावी राज्य में कई प्रचार रैलियां करेंगे. पार्टी आगामी 15 दिनों में कुल 25 मेगा रैली करेगी जो 125 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा. कांग्रेस की ये रैलियां आक्रामक चुनावी रणनीति के तहत होंगी, जिसमें पार्टी के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल चुनावी रेली का हिस्सा बनेंगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्रियों और ओबीसी-एससी-एसटी-अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेता भी आगामी दिनों में गुजरात में चुनावी रैलियां और चुनाव प्रचार करेंगे.

कांग्रेस की ओर से 142 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

कांग्रेस ने गुजरात चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है. इसलिए कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी सूची भी जारी कर दी है. पार्टी ने कुल 142 उम्मीदवारों को गुजरात के चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने 4 नवंबर को अपनी पहली सूची में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. फिर 10 नवंबर को  46 उम्मीदवारों के साथ दूसरी सूची जारी की थी.

इसके अलावा पार्टी ने सात उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी की गई थी. गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है.विपक्षी दलों आप और कांग्रेस पूरी तरह से भाजपा का 27 साल पुराना शासन खत्म करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है.

यह भी पढ़े: Gujarat Election 2022: कांग्रेस ने 39 और प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, अब तक 142 कैंडिडेट मैदान में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget