एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: AAP ने बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस के दलबदलू नेताओं को टिकट दिया

Gujarat Elections 2022: आम आदमी पार्टी ने 25 से अधिक पूर्व राज्य स्तर के बाग़ी कांग्रेस नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के रूप में टिकट दिया है.

Gujarat Elections 2022: जैसे-जैसे गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख पास आ रही वैसे ही सभी पार्टियों के बीच जंग तेज़ होती जा रही है. गुजरात में चुनाव दो चरणों में होने हैं. पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर और दूसरे चरण की 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है. गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के नतीजों के साथ 8 दिसंबर को आएगें.  गुजरात में कुल 182  सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 92 है. 

चुनाव के समय जब नेताओं को अपनी पार्टी से टिकट नहीं मिलता तो वह पार्टी बदल लेते हैं ताकि चुनाव लड़ सकें. गुजरात में भी यही हुआ है. बीजेपी ने 19 ऐसे नेताओं को इस विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है जो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे. यह नेता पिछले पांच वर्षों में पार्टी में  बहुत तेज़ी के साथ शामिल हुए.

बीजेपी से भी ज्यादा आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के दलबदलू नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया और टिकट दिया. 25 से अधिक पूर्व राज्य स्तर के कांग्रेस नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के रूप में आप ने नामांकित किया है.  यह सभी नेता पिछले कुछ महीनों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी में चले गए. 

कांग्रेस पार्टी के कई अन्य निचले पायदान जिला और तालुका स्तर के पदाधिकारियों को आम आदमी पार्टी  द्वारा टिकट बटवारें में शामिल किया गया है. पार्टी ऐसे कदम इसलिए उठा रही है क्योंकि पार्टी राज्य में अपना मूल बढ़ाना चाहती है.

कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष कैलाश गढ़वी को आप ने मांडवी सीट से मैदान में उतारा है. कैलाश गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष बी के गढ़वी के बेटे हैं. आप में शामिल होने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए गढ़वी ने कहा कि आप में शामिल होने वाले कई राज्य स्तरीय नेताओं के पास बीजेपी  में शामिल होने का विकल्प था. 

गढ़वी ने  कहा, "अगर हम बीजेपी  में शामिल होते तो हम में से कई लोगों को व्यक्तिगत लाभ होता , लेकिन मेरे जैसे लोग जो काम करना चाहते हैं वो आप में शामिल हुए हैं."

वही कांग्रेस पार्टी का ऐसा माना है कि जो नेता पार्टी का दामन छोड़ कर दूसरी पार्टी में शामिल हुए  है उससे पार्टी के चुनाव नतीजों में कोई भी असर नहीं पड़ेगा. 

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, "आप बीजेपी की बी-टीम है. कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की  विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं. बीजेपी में शामिल होने वाले कई नेताओं को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है और राजनीतिक जीवन में उन्हें दरकिनार कर दिया गया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget